एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Killed: अतीक के करीबी मोहम्मद मुस्लिम से पुलिस ने उगलवाए राज, कई बिल्डरों के नाम आए सामने

Prayagraj Police: पूछताछ के दौरान मोहम्मद मुस्लिम ने माफिया अतीक और उसके बेटे असद से हुई बातचीत की ऑडियो और चैटिंग पुलिस को सौंप दी है. जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

Prayagraj News: प्रयागराज (Prayagraj) में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद पुलिस अतीक के करीबी बिल्डरों की कुंडली खंगाल रही है. प्रयागराज पुलिस ने अतीक के करीबी मोहम्मद मुस्लिम से 2 दिन की पूछताछ में कई राज उगलवाए हैं, जिसके बाद कई बिल्डरों के नाम सामने आए है. इन बिल्डरों के जरिए अतीक अहमद दहशतगर्दी से कमाए गए काले धन को सफेद करने में जुटा था. सूत्रों की माने तो मोहम्मद मुस्लिम को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है.

मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक की काली कमाई के जरिए लखनऊ में रहते हुए अरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया. मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक के खौफ के दम पर जमीन कब्जाना, करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के दाम पर रजिस्टर कराना जैसे कई कारनामों को अंजाम दिया. इसके अलावा मोहम्मद मुस्लिम द्वारा दिए गए ऑडियो में बातचीत के दौरान इरफान नाम के बिल्डर का नाम सामने आया. 

पुलिस ने मोहम्मद मुस्लिम से की पूछताछ
पूछताछ के दौरान मोहम्मद मुस्लिम ने माफिया अतीक और उसके बेटे असद से हुई बातचीत की ऑडियो और चैटिंग पुलिस को सौंप दी है. जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. सूत्रों की माने तो पुलिस ने मोहम्मद मुस्लिम से पूछा कि अतीक ने उसके जरिए कितनी संपत्ति बनाई है यह संपत्तियां कहां है? इनमें किन-किन लोगों का हिस्सा है? अतीक के करीबी बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर कौन है? अतीक की कितनी बेनामी संपत्तियां है? 

पुलिस को जो ऑडियो मिले उनमें बातचीत के दौरान कई बार किसी इरफान नाम के बिल्डर का भी जिक्र सामने आया. इसे लेकर भी मोहम्मद मुस्लिम से पूछताछ की गई. अब पुलिस की टीम इरफान नामक शख्स की तलाश में भी जुट गई है. पुलिस ने यह भी सवाल किए कि उगाही से आई कमाई कहां और किस कारोबार में लगाई गई है. वहीं सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद मुस्लिम को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

Watch: अतीक अहमद की शान में इमरान प्रतापगढ़ी का ये मुशायरा हुआ वायरल, कांग्रेस की हो रही फजीहत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget