एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में आज तीनों शूटरों पर तय होंगे आरोप, जानें- डिटेल

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आज आरोप तय किए जाएंगे, जिसके बाद इस मामले में ट्रायल शुरू हो जाएगा.

Atiq-Ashraf Murder: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की हत्या के बाद मौके से गिरफ्तार किए गए तीनों शूटरों पर आज आरोप तय किए जाएंगे. प्रयागराज के डिस्ट्रिक्ट जज संतोष राय की कोर्ट में आरोप तय किए जाएंगे, मौके से पकड़े गए शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या पर आज चार्ज फ्रेम होना है, इसके बाद केस का ट्रायल शुरू हो सकेगा. 

जिला अदालत ने पिछली सुनवाई में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 309 के तहत आरोपियों का वारंट बनाने का आदेश दिया था. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर मामले की जांच सौंपी थी. एसआईटी ने जांच के बाद 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल करते हुए 56 पन्नों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है. इसके अलावा तकरीबन 2000 पन्ने की केस डायरी है. सीजेएम दिनेश कुमार गौतम ने चार्जशीट का संज्ञान लेकर मुकदमे को ट्रायल के लिए जिला जज की कोर्ट में रेफर कर दिया था. एसआईटी ने हत्यारोपियों लवलेश तिवारी,सनी सिंह और अरुण मौर्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है

चार्जशीट में इन बातों का जिक्र

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने इस मामले की गहन जांच की और तीनों हमलावरों के पड़ोसियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान लिए. इन बयानों के आधार पर आरोपपत्र में हमलावरों को 'आक्रामक' बताया गया. कथित तौर पर हमलावरों के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के गोगी और सुंदर भाटी गिरोह जैसे आपराधिक गुटों से भी संबंध थे और पुलिस हिरासत में अतीक और अशरफ की सनसनीखेज हत्याओं के पीछे का मकसद प्रसिद्धि और पैसा कमाना था. अधिकारियों ने कहा, "उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक की मीडिया कवरेज देखने के बाद हमलावरों ने उसे खत्म करने और अपने लिए बड़ा नाम कमाने की योजना बनाई."

15 अप्रैल को हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब उन्हे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया है. तीनों शूटर अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी सिंह पत्रकार बनकर पहले से ही अस्पताल पहुंच गए थे. इसके बाद जब अतीक और उसके भाई अशरफ को गाड़ी से उतारा गया तो मीडिया कर्मियों ने उससे सवाल करने के लिए माइक आगे बढ़ा दिए, इसी बीच तीनों हमलावरों ने मौका देखते ही उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. हत्या के बाद तीनों ने सरेंडर कर दिया था. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget