एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, योगी सरकार से की ये बड़ी मांग

Mayawati Reaction Asad Ahmed Encounter: माफिया अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथ शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, इस पर मायावती की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

Atiq Ahmad Son Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी माफिया अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथ शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. वहीं इस एनकाउंटर पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया आई है, पूर्व सीएम मायावती ने इस एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार से उच्च-स्तरीय जाँच की मांग की है.

वहीं बसपा सुप्रीमो मायवती ने असद अहमद के एनकाउंटर पर ट्वीट कर लिखा- "प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं. लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है. अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जाँच जरूरी."

वहीं अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद प्रयागराज में पुराने शहर में पुलिस सतर्कता बढ़ाई गई. पुलिस की टीमें पुराने शहर में लगातार गश्त कर रही हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आने वाले हैं मैसेजों पर भी नजर रखी जा रही है. असद के एनकाउंटर के बाद एडीजी एंड लॉ ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि माफिया के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक पुलिस मुठभेड़ मे 183 अपराधी मारे जा चुके हैं, इसके साथ ही 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं. 

अत्याधुनिक विदेशी हथियार किए बरामद

यूपी के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना थी अतीक को छुड़ाने के प्रयास किया जा सकता था, हम पूरी तरह तैयार थे हमने तैयारी की थी. एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर 455 बोर और वॉल्थर पिस्टल 7.62 बोर बरामद किए गए हैं.

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले सपा अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget