एक्सप्लोरर

प्रयागराज: पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के शूटर पर कसा शिकंजा, दो मंजिला लॉज पर चला बुलडोजर

अतीक अहमद और उससे जुड़े लोगों की अवैध और बेनामी संपत्तियों को चिन्हित कर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. अतीक के शार्प शूटर के दो मंजिला लॉज को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है.

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के अवैध साम्राज्य पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. रविवार को शहर के बेली इलाके में माफिया अतीक अहमद गिरोह के शार्प शूटर भुट्टू के 50 कमरों के दो मंजिला लॉज को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. इतना ही नहीं पूर्व में उसके करीबी रहे कम्मू और जाबिर के भी मकान पर भी बुलडोजर चलाकर आंशिक रुप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अतीक गिरोह के लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण कराया था. जिस पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है.

जारी है कार्रवाई बता दें की बेली इलाके में प्रयागराज प्रशासन की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी है. शनिवार को बेली इलाके में ही अतीक अहमद के करीबी प्रॉपर्टी डीलर अरशद और राशिद के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी. प्रशासनिक अमले की तरफ से अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की लगातार दूसरे दिन की कार्रवाई से अतीक और उसके समर्थकों में हड़कंप मचा रहा.

जारी रहेगी कार्रवाई माफिया अतीक और उससे जुड़े लोगों की अवैध और बेनामी संपत्तियों को चिन्हित कर लगातार प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. अब तक की कार्रवाई में प्रशासन अतीक अहमद के मकान और चुनावी दफ्तर सहित 14 संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर चुका है. इसके अलावा बीस संपत्तियों को चिन्हित किया है जिसमें 10 संपत्तियों को कुर्क करके सील किया जा चुका है. प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो ये कार्रवाई आने वाले कई दिनों तक चलेगी.

यह भी पढ़ें:

मेरठ: कुख्यात अपराधी योगेश भदौड़ा के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, करोड़ों में है जमीन की कीमत

गोरखपुरः ढोल नगाड़े लेकर गैंगस्टर की जमीन कुर्क करने पहुंची पुलिस, लोग देखकर हुए हैरान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget