एक्सप्लोरर

Atal Bihari Vajpayee: यूपी की इस सीट से पहला लोकसभा चुनाव लड़े थे अटल बिहारी वाजपेयी, राज्य की तीन सीटों पर रहे प्रत्याशी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने 1952 का लोकसभा चुनाव यूपी की एक सीट से लड़ा था. इसके बाद उन्होंने राज्य की तीन सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की थी.

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का देहांत चार साल पहले 16 अगस्त को हुआ था. अटल बिहारी वाजेपी बीजेपी (BJP) की ओर से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे. वे देश के पहले गैर-कांग्रेसी (Congress) पीएम भी बने थे. वाजपेयी ने पहला चुनाव 1952 में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की एक सीट से लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने राजनीति करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वतंत्र भारत का पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था. ये लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था. वाजपेयी ने इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की थी. इसके बाद उन्होंने देश के चार राज्यों से लोकसभा चुनाव लड़ा था. वे देश के एक मात्र पीएम थे, जिन्होंने चार राज्यों की छह लोकसभा सीटों से अपनी आवेदारी पेश की. वाजपेयी ने 1957 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था. 

इन तीन सीटों से लड़ा था चुनाव
1957 में अटल बिहारी वाजपेयी ने जनसंघ के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस आम चुनाव में वे लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से मैदान में उतरे थे. हालांकि लखनऊ और मथुरा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि बलरामपुर से उन्होंने जीत दर्ज की. लखनऊ में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी पुलिन बिहारी बनर्जी ने हराया और मथुरा में उनकी जमानत तक जब्त हो गई. तब मथुरा से सोशलिस्ट पार्टी के राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी. 

इसके बाद वे 1962 और 1967 के आम चुनाव में भी लखनऊ से मैदान में उतरे लेकिन हार का समाना करना पड़ा था. वहीं 1967 के उपचुनाव में फिर एक बार उन्होंने लखनऊ से ही अपनी दावेदारी पेश की. इस बार उन्होंने अपने विपक्षी उम्मीदवार को हरा दिया. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट से 1971 और नई दिल्ली सीट से 1977 के अलावा 1980 का भी चुनाव लड़ा था. इसके बाद फिर वे एक बार फिर 1984 में ग्वालियर से चुनाव लड़े थे. 

24 बाद फिर लखनऊ से लड़े चुनाव
24 साल के लंबे अंतराल के बाद वे 1991 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश आए. यहां उन्होंने लखनऊ लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की. इसी चुनाव में उन्होंने मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से भी अपनी दावेदारी पेश की थी. 1996 में जब लालकृष्ण आडवाणी पर हवाला कांड को लेकर आरोप लगा तो अटल बिहार वाजपेयी ने लखनऊ के साथ ही गांधी नगर सीट से अपनी दावेदारी पेश की थी. इस चुनाव में उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की. 

हालांकि इसके बाद 1998, 1999 और 2004 के आम चुनावों में वाजपेयी ने केवल लखनऊ सीट से अपनी दावेदारी पेश की. इस दौरान उन्होंने तीनों चुनावों में जीत दर्ज की थी. 

ये भी पढ़ें-

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य तो सामने आए अखिलेश यादव, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Independence Day: लाल किले पर PM मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- परिवारवाद की वजह से...

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget