एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, सदन में टेबल पलटने की कोशिश

Assembly monsoon session: कांग्रेस विधायकों ने नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विधानसभा भवन के बाहर धरना दिया और सदन के अंदर टेबल पलटने की कोशिश की.

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायकों ने नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विधानसभा भवन के बाहर धरना दिया और सदन के अंदर टेबल पलटने की कोशिश की. विधायकों की मांग थी कि नैनीताल के जिला अधिकारी और एसपी को हटाया जाए तथा चुनाव दोबारा कराया जाए. हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को सदन 20 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा.

कांग्रेस सदस्यों के हंगामे पर सीएम धामी ने कहा कि सदन में बहस होनी चाहिए, जो भी जनता के मुद्दे हैं उन्हें उठाना चाहिए. बोले कि कानून व्यवस्था पर वो सवाल उठा रहे जबकि खुद कानून व्यवस्था की सदन के अन्दर धज्जियां उड़ा दीं.

कांग्रेस का प्रदर्शन और मांग

सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने नियम 310 के तहत नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में कथित धांधली पर चर्चा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. एबीपी लाइव से बातचीत में कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है, हमारी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही. विधायकों ने सदन में हंगामा किया और मार्शलों से उलझते दिख.

विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों का आचरण निराशाजनक है. मैंने उन्हें समझाया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं, यह जनता के पैसे से बनी है. फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन सरकार के आग्रह पर विचार किया जाएगा.

सीएम धामी का जबाब

कांग्रेस के हंगामे पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सदन में इस तरह की हरकत प्रदेश की जनता देख रही है. पंचायत चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है. उत्तराखंड की जनता से जिस प्रकार से लोकसभा से लेकर निकाय, पंचायत तक सभी क्षेत्रों में हमें जिम्मेदारी सौंपी है. इससे विपक्ष में हताशा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव हुए हैं. कानून व्यवस्था की कमी एक-आध जगह आई, उसके लिए हम कार्रवाई कर रहे हैं.

सदन की कार्यवाही

हंगामे के बाद 20 मिनट के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. सत्र में 9 विधेयकों को पेश करने की योजना है, लेकिन पहले दिन का हंगामा सत्र के हंगामेदार होने का संकेत दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget