एक्सप्लोरर

'ऐसे डबल इंजन पर धिक्कार है..', ट्रेन में ज्यादा लगेज पर जुर्माना लगाने की खबरों पर भड़के अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav ने ट्रेन में यात्रा करने पर ज्यादा लगेज ले जाने पर अतिरिक्त चार्ज लगाने के दावों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के लिए अब भारी बोझ बन गई है. उन्होंने रेलवे को भी खोखला कर दिया.

भारतीय रेलवे के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर बड़ा बदलाव किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब यात्रियों के लिमिट से ज्यादा लगेज ले जाने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा. हालांकि रेलवे ने ऐसे किसी फैसले के दावों को अफवाह बताया है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए और कहा कि बीजेपी ने रेलवे को भी खोखला कर दिया है. 

सपा अध्यक्ष ने रेलवे के इस फैसले को लेकर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- 'भाजपा जनता के लिए भारी बोझ बन गयी है. जिस दिन भाजपाई भ्रष्टाचार की पोटली को जनता तोल देगी, उस दिन भाजपा पटरी से उतर जाएगी… और अब वो दिन बहुत दूर भी नहीं.' 

अखिलेश ने उठाए सवाल

कन्नौज सांसद ने लिखा कि रेल में यात्रियों के सामान को तोलने के नाम पर भ्रष्टाचार का एक और अध्याय खोला जा रहा है. ये फैसला गरीबों के खिलाफ है, जो AC-1 में जा रहा है, उसे क्या फर्क पड़ता है लेकिन, उस गरीब से पूछो जो साल में एक-दो बार घर-गाँव जाता है और वहां से अपने साथ दाल-चावल-राशन बांधकर लाता है. 

उन्होंने लिखा कि अब क्या गरीब मजदूर-किसान की थाली का खाना भी भाजपा छीन लेना चाहती है. पैसे की भूखी भाजपा को जो वसूलना है वो AC-1 और AC-2 तक के लोगों से वसूले न कि जनरल, स्लीपर या AC-3 वालों से. अगर भाजपा सरकार के शासनकाल में रेलवे का ख़ज़ाना पूरी तरह खाली हो गया है तो वो अपने सांसदों-विधायकों से कहे कि वो लोग अपने मुफ़्त के पास छोड़ दें. 

सपा चीफ ने लिखा कि भाजपा के भ्रष्टाचार ने रेलवे को खोखला कर दिया है. ये फ़ैसला वापस नहीं हुआ तो जनता भाजपा की वापसी का टिकट वक़्त से पहले काट देगी. जो गरीबों का बोझ न उठा सके ऐसे डबल इंजन पर धिक्कार है. शर्मनाक निर्णय! भाजपा जाए तो रेल पटरी पर आए.'

UP News: यूपी से सिक्किम वापस चले जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ के चहेते अफसर? आजम खान पर कसी थी नकेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget