एक्सप्लोरर

UP News: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का I.N.D.I.A गठबंधन पर तंज, पांच राज्यों में किया जीत का दावा

Mahoba News: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने इंडिया एलायंस पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बिना सिद्धांत के जो भी गठबंधन बनता है वो कामयाब नही हो सकता. साथ ही पांच राज्यों में जीत का दावा किया.

Niranjan Jyoti In Mahoba: महोबा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी गठबंधन इंडिया एलायंस पर तंज कसा. उन्होंने इंडिया एलायंस पर तंज करते हुए कहा कि, बिना सिद्धांत के जो भी गठबंधन बनता है वो कामयाब नही हो सकता. इसलिए मध्यप्रदेश में गठबंधन के सभी दल अलग अलग लड़ रहे है और 24 के लोकसभा चुनाव में भी यही होगा.

विधानसभा चुनाव में किया जीत का दावा
मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार से वापस लौटते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति महोबा में कार्यकर्ताओं से मिली. जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया. इस दौरान शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने का दावा किया. साध्वी निरंजन ज्योति दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी सीधा निशाना साधते हुए ईमानदारी का लबादा ओढ़े होने की बात कही. उन्होंने अखिलेश यादव की मध्य प्रदेश में होने वाली महारैली को लेकर निशाना साधा और कहा कि अभी महा गठबंधन बन रहा था और अब महारैली हो रही है. इससे कोई फायदा नहीं होगा. 

निरंजन ज्योति ने की सीएम शिवराज की तारीफ  
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के समय बहुत परिवर्तन हुए और विकास देखने को मिल रहा है. सीएम रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के किसानों और नौजवानों के लिए काम किया यही वजह है कि अब मध्य प्रदेश में भी किसान खुशहाल है. वही साध्वी उमा भारती के मध्य प्रदेश चुनाव से दूर रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा जिस वजह से वह चुनाव प्रचार से दूर हैं बाकी जो सम्मान उनका पार्टी में पहले था वह आज भी बरकरार है, मुझमें और उमा दीदी में कोई अंतर नहीं है.

'राम मंदिर का भव्य उद्घाटन दुनिया देखेगी'
वहीं उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए कहा कि, विपक्ष हम पर तंज करता था कि किसलिए आंदोलन कर रही हो राम मंदिर कभी बन नहीं सकता है लेकिन हमें विश्वास था कि राम मंदिर बनकर रहेगा. विपक्षी लोग कहते थे की मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे लेकिन अब हम मंदिर भी बना रहे हैं और तारीख भी बताते हैं 22 जनवरी को धूमधाम से मंदिर का भाव उद्घाटन ,पूजन और दुनिया देखेगी.

ये भी पढ़ें: Kushagra Murder Case: कानपुर हत्याकांड के बाद अखिलेश यादव ने फिर योगी सरकार को घेरा, बोले- 'बुलडोजर के दिखावटी इस्तेमाल से...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget