एक्सप्लोरर

Assembly Election Result 203: तीन राज्यों में बीजेपी ने दर्ज की बंपर जीत, सांसद हरीश द्विवेदी ने पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय

Assembly ELection Result: बीजेपी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन को दिया है.

Assembly ELection Result 2023: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीन राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी की इस जीत पर बधाई देते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने तीनों राज्य में हुई जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है.

बीजेपी के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और सम्मानित मतदाताओं के अथक प्रयास से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है. कार्यकर्ताओं के परिश्रम के साथ ही यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन व विजन ओरिएंटेड कार्यों का प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा.

पीएम मोदी की नीतियों पर जनता ने जताया विश्वास

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्रैया से भाजपा विधायक अजय सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है. विधायक अजय सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनायेगी.

बीजेपी ने धर्म के नाम पर नहीं किया भेदभाव

बीजेपी नेता अजय सिंह का कहना है कि विपक्षी चाहें जो आरोप लगाएं, बीजेपी की राज्य सरकारों ने भी कल्याणकारी योजनाओं में कभी जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया. अगर हिन्दू को आवास मिला तो मुसलमान उससे वंचित नहीं रहे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढाई और कोरोना के बाद से अब तक निरन्तर गरीब परिवारों को निःशुल्क अनाज की सुविधा प्राप्त है और केन्द्र की सरकार ने इसे पांच वर्षों के लिये बढा दिया है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ की जनता ने बीजेपी के लोकसभा में विजय का मार्ग प्रशस्त कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः 
MP में सपा साफ, BSP की बम-बम, राजस्थान में भी हालत ठीक, लोकसभा से पहले मायावती को मिली संजीवनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget