एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव पर बरसे असीम अरुण, बोले - सत्ता में थे तो दलितों का किया अपमान, अब दिखा रहे नकली प्रेम

असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति सिर्फ समाज को बांटने की है. समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि जब सपा की सरकार थी, तब दलित महापुरुषों के नाम पर रखे गए जिलों और संस्थानों के नाम बदल दिए गए.

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब सपा सत्ता में थी, तब दलितों को उनका हक नहीं दिया गया. अब सत्ता से बाहर हैं तो दिखावे का दलित प्रेम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दलितों के सम्मान, छात्रवृत्ति और अधिकारियों की पोस्टिंग में सपा सरकार के समय भेदभाव हुआ, जिसे आज की योगी सरकार ने खत्म किया है.

असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति सिर्फ समाज को बांटने की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं को ये कहा गया है कि समाज में नफरत फैलाओ और जातियों को लड़वाओ. लेकिन आज प्रदेश की जनता जागरूक है. योगी आदित्यनाथ की सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है.

दलित महापुरुषों के नाम हटाना था सपा की सोच का परिचायक- अरुण
समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि जब सपा की सरकार थी, तब दलित महापुरुषों के नाम पर रखे गए जिलों और संस्थानों के नाम बदल दिए गए. भीम नगर, महामाया नगर, संत रविदास नगर जैसे नामों को हटाकर सपा ने अपनी मानसिकता दिखा दी थी. उन्होंने सवाल किया कि क्या यही दलितों का सम्मान है?

छात्रवृत्ति में पारदर्शिता का दावा, सपा पर लगाए घोटाले के आरोप
असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार ने रिकॉर्ड 56 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी है. इसके लिए सरकार ने 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए. जबकि सपा सरकार के वक्त केवल 34 लाख बच्चों को स्कॉलरशिप मिलती थी और उसमें भी भ्रष्टाचार होता था. उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में जब सपा सरकार जाने वाली थी, तो छात्रों की छात्रवृत्ति ही रोक दी गई थी.

UPSC Result 2025: BHU की छात्रा ने बढ़ाया महामना का नाम, संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम

'पोस्टिंग में भी था भेदभाव, योगी सरकार में मेरिट का सम्मान'
मंत्री ने कहा कि सपा सरकार के वक्त एससी-एसटी अधिकारियों को थानों और तहसीलों में पोस्टिंग नहीं दी जाती थी. लेकिन आज की सरकार में यह सब योग्यता के आधार पर हो रहा है. जो अधिकारी मेहनत कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है.

'विकास जनता के टैक्स से, ना कि किसी नेता के नाम से'
असीम अरुण ने मेट्रो और हाईवे जैसे प्रोजेक्ट पर अखिलेश यादव के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब जनता द्वारा दिए गए टैक्स के पैसों से बन रहा है. जीएसटी और माइनिंग जैसी कमाई अब पारदर्शी ढंग से हो रही है. सरकार जनता के पैसे का ईमानदारी से उपयोग कर रही है.

'जनता का भरोसा भाजपा के साथ'
अंत में मंत्री ने कहा कि भाजपा को 2017 और 2022 में ऐतिहासिक जनादेश मिला और आने वाले चुनावों में भी जनता भाजपा को ही आशीर्वाद देगी. क्योंकि अब हर घर में पानी पहुंच रहा है, स्कूलों की स्थिति सुधर रही है और कानून का राज है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget