एक्सप्लोरर

यूपी: गांवों में चल रहे ट्रेसिंग अभियान की खुली पोल, आशा बहुओं को नहीं मिली मेडिकल किट

यूपी के उन्नाव जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शुरू किए गए ट्रेसिंग अभियान में लापरवाही सामने आई है. यहां ज्यादातर आशा बहुओं को मेडिकल किट तक नहीं दी गई है.

उन्नाव. यूपी में गांवों में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए ट्रेसिंग अभियान शुरू किया गया है. हालांकि ट्रेसिंग अभियान में बड़ी लापरवाही का पता चला है. दरअसल, ट्रेसिंगअभियान की कमान संभाल रही ज्यादातर आशा बहू को ना तो सेनेटाइजर मिला है और न ही ग्लव्स व मास्क दिए गए हैं. यही नहीं ट्रेसिंग अभियान में संदिग्ध मरीज के मिलने पर संक्रमण जांच के लिए हर एक तीन आशा बहू को 6-6 मेडिकल किट देने के शासन से निर्देश हैं, लेकिन उन्नाव में अधिकांश आशा बहू को मेडिकल किट उपलब्ध ही नहीं कराई गई है. इस घोर लापरवाही का खुलासा खुद आशा बहुओं ने किया है.

पांच मई को शुरू हुआ ट्रेसिंग अभियान
यूपी के अन्य जिलों की तरह उन्नाव में भी सीएम के निर्देश पर 5 मई से 9 मई तक 5 दिवसीय कोरोना ट्रेसिंग अभियान चल रहा है. ये अभियान सिर्फ कागजों पर ही सिमट रहा है. बेपरवाह स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम से ट्रेसिंग अभियान का मकसद बेमायने साबित हो रहा है. आशा बहू सर्वे तो कर रही है, लेकिन सर्दी, जुखाम, बुखार के लक्षण वाले मरीज को दवा की किट नहीं दे पा रही हैं. आशा बहू भी मरीज से जल्द जांच कराने की बात कहकर आगे बढ़ जाती हैं. वहीं आशा बहुओं का दावा है कि महज एक मास्क, एक जोड़ी ग्लव्स दिया गया है, सेनेटाइजर भी नहीं दिया गया. संक्रमित मरीज के लिए मेडिकल किट दिए जाने पर जवाब मिलता है कि किट जैसी कोई भी पैकेट नहीं दिया गया. वहीं जिम्मेदार अधिकारियो की बात करें तो कुछ किट देकर फोटो सेशन कराकर सब बेहतर होने का दावा जरूर कर रहे हैं.

क्या बोले अधिकारी?
वहीं, सीएमओ उन्नाव ने बताया कि गांव में घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है. आशा बहुओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. संक्रमण के लक्षण पाए जाने व्यक्ति की रिपोर्ट सीएचसी को देनी है, जिसके बाद अगले दिन मोबाइल टीम जाकर एंटीजन जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 88 हजार घरों का सर्वे हो चुका है. 289 लोगों को चिन्हित किया गया, जिनकी जांच कराई गई और दो संक्रमित पाए गए हैं. 

उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि आशा बहू को मेडिकल किट दी गई है. लक्षण पाए जाने पर आशा बहू को मेडिकल किट मरीज को देनी है. वहीं अधिकांश आशा बहुओं को मेडिकल किट न दिए जाने पर सीएमओ गोलमोल जवाब देते हुए बोले की दवाइयों की बर्बादी न हो इसके लिए एक-एक मेडिकल दी गई है. फिलहाल सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि आशा बहू को मेडिकल किट, ग्लव्स, मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाए.

ये भी पढ़ें:

भाप लेने के लिए यूपी पुलिस ने बनाया 'जुगाड़', प्रेशर कुकर में फीट किया पाइप

हमीरपुर: यमुना नदी में कई लाशों के मिलने से हड़कंप, कोरोना संक्रमण से मौत की आशंका

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget