एक्सप्लोरर

भाप लेने के लिए यूपी पुलिस ने बनाया 'जुगाड़', प्रेशर कुकर में फिट किया पाइप

प्रयागराज में पुलिस ने भाप लेने के लिए अनोखा जुगाड़ बनाया है. आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह अपने दफ्तर में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अब प्रेशर कुकर के जरिये भाप दिला रहे हैं.

प्रयागराज. कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में संक्रमण के असर को कम करने के लिए दवाइयों और काढ़े के साथ ही भाप को सबसे मुफीद बताया जा रहा है. जानकारों के मुताबिक, दिन में तीन से चार बार भाप लेकर सीने में जकड़न और गले की खराश की समस्या से जल्द निजात पाई जा सकती है. ऐसे में प्रयागराज की पुलिस ने भाप लेने के लिए अनोखा तरीका ईजाद किया है. भाप लेने के लिए पुलिसकर्मियों के इस जुगाड़ की तारीफें भी हो रही हैं. इस अनूठे व दिलचस्प तरीके में पुलिसकर्मियों को प्रेशर कुकर के जरिये मेडिसनल भाप देकर उनकी सेहत बेहतर करने की कवायद की जा रही है.

दरअसल, ज्यादातर पुलिसकर्मियों को या तो फील्ड में भीड़ के बीच ड्यूटी करनी होती है या फिर थाने-चौकी व दफ्तर में बैठकर लोगों की समस्याएं सुननी होती हैं. ऐसे में उन पर हर वक्त कोरोना की चपेट में आने का खतरा मंडराता रहता है. घर से अलग रहने वाले पुलिसकर्मियों को भाप की सुविधा आसानी से मुहैया नहीं होती. ऐसे में प्रयागराज रेंज के आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह अपने दफ्तर में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अब प्रेशर कुकर के जरिये भाप दिला रहे हैं. इसके लिए देसी और जुगाड़ू तरीका अपनाया गया है. दफ्तर के गेट पर ही हीटर पर प्रेशर कुकर रखा गया है.

भाप लेने के लिए यूपी पुलिस ने बनाया 'जुगाड़', प्रेशर कुकर में फिट किया पाइप

प्रेशर कुकर में कई औषधीय सामग्रियां
इस प्रेशर कुकर में पानी भरा रहता है. इसके साथ ही पानी में अदरक, लौंग, अजवाइन, काली मिर्च, तुलसी व अन्य औषधीय सामग्रियां भी डाली जाती हैं. प्रेशर कुकर में सीटी को निकालकर वहां रबर का एक पाइप लगा दिया गया है. पाइप को दीवार पर फिट कर दिया गया है. प्रेशर कुकर के जरिये निकलने वाली मेडिसिनल भाप को यहां ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मी बारी-बारी से चार मिनट तक दिन में दो से तीन बार लेते हैं.

भाप लेने के लिए यूपी पुलिस ने बनाया 'जुगाड़', प्रेशर कुकर में फिट किया पाइप

बेहद कारगर है तरीका
आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक यह तरीका बेहद कारगर साबित हो रहा है. जिन पुलिसकर्मियों को गले में खराश और सीने में जकड़न की हल्की शिकायत थी, वह सब दूर हो रही है. पुलिसकर्मी फिट रहने के लिए बेहद कम समय में भाप ले रहे हैं. उनके मुताबिक जल्द ही रेंज के सभी जिलों में पुलिस महकमे के दफ्तरों और थाने व चौकियों में इस तरह के जुगाड़ू सामान लगाकर पुलिसकर्मियों को भाप दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

हमीरपुर: यमुना नदी में कई लाशों के मिलने से हड़कंप, कोरोना संक्रमण से मौत की आशंका

Coronavirus In UP: सामने आए 28076 नए केस, 24 घंटे में 372 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget