एक्सप्लोरर

UP Assembly Election-2022: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने किया ऐलान, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

ओवैसी ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान बहुत पहले कर दिया था. इस दौरान वे ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से गठबंधन करने के लिए बेताब भी दिखे थे और भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने वाले थे.

UP Assembly Election-2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है. इस चुनाव के लिए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी तैयारी कर रही है. इस बीच एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

ओवैसी ने कहा "हमारी पार्टी ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हम 1-2 और पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और समय बताएगा कि हमारा गठबंधन होता है या नहीं, लेकिन हम चुनाव जीतने की स्थिति में हैं."

हालांकि ओवैसी ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान बहुत पहले कर दिया था. इस दौरान वे ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से गठबंधन करने के लिए बेताब भी दिखे थे और भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में ओम प्रकाश राजभर ने पलटी मार दी और अखिलेश यादव के साथ जा मिले. ऐसे में ओवैसी अब गठबंधन के लिए दूसरों दलों की तरफ देख रहे हैं.

ओवैसी के ऐलान से कई पार्टियों की हो सकती है नींद खराब

उन्होंने कई बार सपा से भी गठबंधन करने की इच्छा जाहिर की है लेकिन सपा या अखिलेश यादव की तरफ से कुछ खास जवाब नहीं मिला है. ऐसे में ओवैसी का एक बार फिर से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करके कई पार्टियों की नींद खराब कर सकते हैं. खासकर वे सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकते हैं क्‍योंकि एआईएमआईएम के इतनी ज्‍यादा सीटों पर मैदान में उतरने से मुस्लिम वोटों पर बड़ा असर पड़ सकता है.

2017 में 38 सीटों में से 37 पर हुई थी जमानत जब्त

इन सब बातों से बेपरवाह ओवैसी आए दिन यूपी में दिख रहे हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने तोबड़तोड़ रैली की है. जहां उन्होंने मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया है, साथ ही जीत का दावा करते भी नज़र आएं हैं. आपको बता दें कि एआईएमआईएम ने 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव 38 सीटों पर लड़ा था. लेकिन 37 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी. एआईएमआईएम को 2 लाख 4 हजार 142 वोट मिले थे. एआईएमआईएम ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा था, वो मुख्य तौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बहुल सीटें थीं. लेकिन मतदाताओं ने उन्हें बहुत तरजीह नहीं दी.

ये भी पढ़ें-

Sakshi Maharaj On Farm Laws: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 'बिल बनते बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे'

UP News: मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में 3 करोड़ की अवैध संपत्ति होगी जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget