एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Funeral: कड़ी सुरक्षा में असद अहमद सुपुर्द-ए-खाक, ड्रोन से की गई निगरानी

Asad Ahmed: माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार शनिवार को प्रयागराज में किया गया. असद को प्रयागराज के कसारी-मसारी  कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Atiq Ahmed Son Funeral: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी असद अहमद (Asad Ahmed) का अंतिम संस्कार शनिवार को प्रयागराज में किया गया. असद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. अंतिम संस्कार में 25 से 30 शामिल हुए. इस दौरान उसकी बुआ समेत परिवार के कुछ अन्य लगो मौजूद रहे. पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसको सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई. कब्रिस्तान में कुछ दूर पहले ही मीडिया के एंट्री भी रोक दी गई. बीते दिनों एक एनकाउंटर में यूपी पुलिस की एसटीएफ ने झांसी में असद अहमद को मार गिराया था.

असद के अंतिम संस्कार के बाद अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के समय के पहले सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया इसलिए कोर्ट में अर्ज़ी नहीं लग सकी. हमारी मांग थी कि अतीक अहमद को असद के ज़नाजे में शामिल किया जाए. शाइस्ता परवीन यहां मौजूद नहीं थीं. शासन प्रशासन ने अंतिम प्रक्रिया कराने में सहयोग किया और किसी को एतराज़ नहीं है: 

झांसी से प्रयागराज लाया गया था शव

एनकाउंटर में मारे गए और गुलाम के शव को झांसी से प्रयागराज लाया गया था. दोनों के शव को लेने  उनके परिजन शुक्रवार की शाम झांसी पहुंचे थे. असद का शव लेने उसके फूफा उस्मान पहुंचे, जबकि गुलाम का शव लेने उसका साला नूर आलम पहुंचा. असद का शव दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में तैयारी कर ली गई थी. असद के शव को घर नहीं ले जाया गया. उसके शव को सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया.

शाइस्ता परवीन भी नहीं देख पाई बेटे का मुंह

अतीक अहमद ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अर्जी दी थी. लेकिन कोर्ट का समय शुरू होने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया. अतीक अशरफ और अली अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए. वहीं असद की मां शाइस्ता परवीन भी अपने बेटे को आखिरी समय में नहीं देख पाईं. बता दें गुरुवार को झांसी में यूपी एसटीएफ ने असद और गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया. असद और गुलाम उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे. गौरतलब है कि उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह था.

Asad Ahmed: असद के एनकाउंटर पर बसपा नेता ने उठाए सवाल, कहा- 'चुन-चुन कर गलत काम कर रही है बीजेपी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget