एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Son Encounter: एनकाउंटर में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे की क्राइम कुंडली, जानें कितना पढ़ा लिखा था असद अहमद

Who is Asad Ahmad: अतीक अहमद के पांच बच्चों में से असद तीसरा बेटा था. उसके पिता, चाचा और दोनों भाई तो माफिया गिरोह से जुड़ चुके थे, लेकिन असद अहमद का अंडरवर्ल्ड से कोई नाता नहीं था.

Asad Ahmed Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का झांसी में एनकाउंटर कर दिया गया है. ये ऑपरेशन इस तरह से प्लान किया गया कि दोनों के पास भागने का कोई जरिया नहीं था. डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में इस एनकाउंटर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. 

बता दें, अतीक अहमद के बेटे असद अहमद पर पांच लाख का इनाम भी घोषित किया गया था. प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या से चर्चा में आया था.  इस मर्डर में असद अहमद का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया. उमेशपाल हत्याकांड के 48 दिन बाद, 13 अप्रैल को असद को एनकाउंटर में मार गिराया गया. 

कितना पढ़ा लिखा था असद अहमद?
अतीक अहमद के पांच बच्चों में से असद तीसरा बेटा था. उसके पिता, चाचा और दोनों भाई तो माफिया गिरोह से जुड़ चुके थे, लेकिन असद अहमद का अंडरवर्ल्ड से कोई नाता नहीं था. वह पढ़ाई कर रहा था. उसने लखनऊ के टॉप स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश दाना चाहता था, लेकिन अतीक अहमद के माफिया रिकॉर्ड की वजह से उसका पासपोर्ट क्लियर नहीं हो सका था.

अतीक के कुल पांच बेटे हैं. यानी असद अहमद के दो बड़े भाई और दो छोटे. छोटे भाई अब बाल सुधार गृह में हैं. भाइयों में उमर अहमद सबसे बड़ा है, उसके बाद अली और तीसरे नंबर पर असद था. वहीं, छोटे भाई आजम और अबान अभी नाबालिग हैं. दोनों भाइयों को उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया. 

असद पर कितने मुकदमे थे दर्ज?
गौरतलब है कि अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद पर एक ही केस दर्ज था. उमेशपाल हत्याकांड में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था. वहीं, अतीक अहमद पर 101 केस दर्ज हैं और मां शाइस्ता परवीन पर चार केस. इसके अलावा चाचा अशरफ के खिलाफ 52 और भाई बड़े अली के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं. दूसरे बड़े भाई उमर के खिलाफ भी 2 केस हैं. 

यह भी पढ़ें: Asad Ahmed Encounter: शूटर मोहम्मद गुलाम कौन हैं? अतीक अहमद के बेटे असद के साथ एनकाउंटर में हुआ ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget