एक्सप्लोरर

Asad Ahmad: किसे सौंपा जाएगा असद का शव? अब पूरी नहीं होगी अतीक अहमद की ये आखिरी हसरत

Atiq Ahmed Son: अतीक अहमद अपने बेटे के शव को प्रयागराज में ही दफनाना चाहता है और उसके जनाजे में शामिल होना चाहता है. आज अतीक के वकील कोर्ट में इसकी अर्जी दाखिल करेंगे.

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल शूटआउट में शामिल माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) के पुलिस एनकाउंटर (Encounter) में मारे जाने के बाद वो बुरी तरह टूट गया है. अतीक अपने बेटे को आखिरी बार देखना चाहता था उसे अपने हाथों से दफनाना चाहता था, लेकिन अब उसकी ये हसरत भी पूरी नहीं हो पाएगी. कोर्ट ने अतीक को असद के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत नहीं दी है. अतीक ने कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसके कोर्ट ने खारिज कर दिया है. 

पुलिस असद अहमद के शव को अतीक के रिश्तेदारों को सौंपेगी. असद का शव लेने उसके नाना हारुन और मौसा डॉ उस्मान झांसी जाएंगे. असद का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. शुक्रवार को यानी आज कोर्ट की छु्टटी होने की वजह से अब अतीक दोबारा अपील भी नहीं कर पाएंगा. हालांकि वो जिला प्रशासन ने पेरौल के लिए अपील कर सकता है लेकिन जिस तरह के हालात है ऐसे में उसे इजाजत मिलना मुश्किल है. अतीक अहमद अपने बेटे को आखिरी बार देखना चाहता था, उसने असद को प्रयागराज में ही दफनाने की अपील की थी. अतीक के साथ उसका भाई भी अपने भतीजे के जनाजे में शामिल होना चाहता था.  

शाइस्ता परवीन कर सकती है सरेंडर

अतीक के परिवार के ज्यादातर सदस्य या तो जेल में हैं या फिर फरार है और उसके दो बेटे नाबालिग है. इस बीच सूत्रों की माने तो अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी सरेंडर कर सकती है. शाइस्ता उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार है, लेकिन अब वो अपने बेटे असद को आखिरी बार देखना चाहती है. शाइस्ता अपने वकीलों के जरिए पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है, क्योंकि कोर्ट के जरिए सरेंडर करने की एक लंबी प्रक्रिया होती है इसलिए वो पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है. 

आपको बता दें कि अतीक और शाइस्ता की आखिरी बार जब बात हुई थी वो असद को लेकर ही हुई थी. शाइस्ता इस बात को लेकर बेहद नाराज थी कि असद गाड़ी से बाहर क्यों निकला, उसने तमंचा क्यों लहराया था.जिसकी वजह से सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हो गई थी. इस पर अतीक ने कहा था कि वो शेर का बेटा है. 

ये भी पढ़ें-  Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के साथ मारे गए शूटर गुलाम के जनाजे में शामिल नहीं होगा परिवार, मां-भाई का शव लेने से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget