एक्सप्लोरर

UP: बृजेश सिंह के जेल से बाहर आते ही अरविंद राजभर को सताई अब्बास अंसारी की चिंता, जानें- क्या कहा?

UP News: सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने माफिया बृजेश सिंह के बाहर निकलते ही निशाना साधा है. अगर बृजेश सिंह का बेल मिली है तो हमारे लोगों को भी बेल मिलनी चाहिए.

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में समीक्षा बैठक करने पहुंचे पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) ने माफिया बृजेश सिंह (Brijesh Singh) के बाहर निकलते ही निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती लेकिन कोर्ट ने आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि एक जेल से बाहर आए हैं. अगर माफियाओं को अंदर रखा जा रहा है तो सभी माफियाओं को अंदर रखना चाहिए. 

बृजेश सिंह पर साधा निशाना
अरविंद राजभर ने बृजेश सिंह पर निशाना साधते हुए कहा बृजेश सिंह को बेल मिली है तो कोर्ट का विषय है, हमारे लोग को भी बेल मिले. पूर्व में उन लोगों के बीच में क्या रहा क्या नहीं रहा वह उनका विषय है. लेकिन अब्बास अंसारी हमारे विधायक है और उनकी सुरक्षा करना रक्षा करना हमारा दायित्व और कर्तव्य है हम पूरा निर्वहन कर रहे हैं. हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि अब्बास अंसारी सुरक्षित रहे और जनता के बीच में जाकर जिस जनता ने उन्हें जिताया है उनकी सेवा करें. पूरा विश्वास है कि अब आगे से उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी. 

अब्बास अंसारी की सुरक्षा करना दायित्व

अरविंद राजभर ने अब्बास अंसारी पर बात करते हुए कहा कि अब्बास अंसारी जहां हम बैठे हैं वहां से विधायक हैं, हमारा पहला दायित्व और कर्तव्य है उनकी सुरक्षा करना. उन्होंने कहा कि सरकार से निवेदन और प्रार्थना की जाएगी कि हमारे विधायक को प्रताड़ित ना किया जाए किसी विशेष व्यक्ति के साथ न्याय हुआ है तो हमारे भी विधायक के साथ न्याय किया जाए. 
Lok Sabha Election 2022: पूर्वांचल पर बीजेपी का खास फोकस, हर हफ्ते सीएम योगी कर रहे दौरा, पार्टी ने बनाई रणनीतिब

राजनीति में न कोई दुश्मन, न दोस्त

राजभर ने कहा कि अब्बास अंसारी हमारे विधायक है हम उनके साथ खड़े हैं. माननीय बृजेश सिंह से भी हमारे अध्यक्ष जी के अच्छे संबंध हैं. पहले से उनके पिता से चुनाव लड़ रहे थे तो हमारी ही माता जी के वोट से वो जिला पंचायत बने थे. हमारा उनके ऊपर काफी भार है. राजनीति में सभी लोग एक दूसरे दोस्त हैं कोई किसी का दुश्मन नहीं है और सब लोग दुश्मन भी हैं. राजनीति में सब जायज है

ये भी पढ़ें- 

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget