एक्सप्लोरर

रामपुर: सपा सांसद आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी वारंट जारी

आजम खान के खिलाफ चार मामलों में विचाराधीन चल रही कार्रवाई में दो मामलों में उनके खिलाफ 82 की कार्रवाई का आदेश एडीजे न्यायधीश द्वारा किया गया है। वहीं, एक मामले में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है।

रामपुर, एबीपी गंगा। सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट में चल रहे पिछले कई मामलों में आजम खान के खिलाफ जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं तो वहीं उन्हें कई मामलों में 82 की कार्रवाई के तहत नोटिस भी तामील किए गए हैं, जिसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाती है। बावजूद इसके आजम खान लगातार कोर्ट में पड़ रही तारीख पर पेश नहीं हुए हैं लिहाजा उन पर कार्रवाई का यह सिलसिला लगातार जारी है।

रामपुर की एडीजे 6 कोर्ट के सरकारी वकील राम अवतार सैनी ने बुधवार को बताया कि कोर्ट में सांसद आजम खान के खिलाफ चार मामलों में विचाराधीन चल रही कार्रवाई में दो मामलों में उनके खिलाफ 82 की कार्रवाई का आदेश एडीजे न्यायधीश द्वारा किया गया है। वहीं, एक मामले में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है।

आजम खान के विरुद्ध चल रहा पहला मामला उनके पड़ोसी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे का है जिसमें लगातार गैरहाजिर रहने के चलते 82 की कार्रवाई के चलते गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और 20 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने के लिए तारीख तय की गई है। वहीं एक और मामले में 82 की कार्रवाई की गई है।

रामपुर: सपा सांसद आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी वारंट जारी

तीसरा मामला आचार संहिता उल्लंघन का है जिसमें उनके द्वारा दिए गए बयान का कोई वीडियो वायरल हुआ था उस मामले में कोर्ट द्वारा आजम खान का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। चौथा मामला आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम से जुड़ा है जिसमें अब्दुल्लाह आजम ने रामपुर पूर्व सांसद जयाप्रदा पर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था हमें अली भी चाहिए बजरंगबली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए। इस मामले में अब्दुल्लाह आजम को कोर्ट में पेशी के लिए 22 जनवरी की तारीख मुकर्रर की गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget