एक्सप्लोरर

मच्छरों से फैलनेवाले रोगों से निपटने के लिये अब अपनाया जा सकता है ये उपाय

देश में मच्छरों द्वारा जनित रोगों से लाखों लोगों की मौत होती है। इससे निपटने के लिये फॉगिंग असरकारक उपाय तो हैं लेकिन उतना नहीं। ऐसे में एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि एरियल फॉगिंग ज्यादा प्रभावकारी और बड़े क्षेत्र में इसका असर होता है।

लखनऊ, एजेंसी। बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप के बीच इसकी प्रभावी रोकथाम के लिये दूसरे देशों की तरह भारत में भी 'एरियल फॉगिंग' की मांग उठ रही है। इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान और मिशन सेव इन इंडिया के मुख्य अभियानकर्ता डॉक्टर आर. एन. सिंह ने 'भाषा' को बताया कि मच्छरजनित बीमारियां बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में फैलती हैं। सामान्य फॉगिंग से इन पर रोक लगाना मुमकिन नहीं है। इसका सटीक प्रबंधन सिर्फ 'एरियल फॉगिंग' से ही संभव है। उन्होंने बताया कि एरियल फॉगिंग किसी विमान या हेलीकॉप्टर के जरिये बहुत बड़े क्षेत्र में एक साथ फॉगिंग (दवा का छिड़काव) को कहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत मच्छर जनित बीमारियों से होती है। इसे रोकने के लिये एरियल फागिंग ही असरदार और सुरक्षित विकल्प है। सिंह ने बताया कि एरियल फॉगिंग में बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल होने वाले इंसेक्टिसाइड काफी बड़े क्षेत्रफल में त्वरित गति से मच्छरों को तो मारते हैं वहीं इस छिड़काव का मानव, अन्य जीवों, भूमि, जल, पर्यावरण, खेती, वन और जलराशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। अक्सर प्रभावित क्षेत्रों की गलियों और भौगोलिक रूप से दुर्गम इलाकों में परम्परागत तरीके से फॉगिंग नहीं हो पाती। इसके लिये एरियल फॉगिंग ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि एरियल फागिंग को विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी मान्यता मिली है। दुनिया में कई स्थानों पर एरियल फागिंग हो रही है। हाल में फ्लोरिडा में 60 लाख एकड़ क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये एरियल फॉगिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि विश्व में मलेरिया से सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं। मच्छरजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण कर सकने वाले एक मात्र विकल्प एरियल फागिंग को अमल में लाने में विलंब ठीक नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget