एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की मांग का समर्थन कर यूपी में BJP की मुश्किलें बढ़ाएंगी अनुप्रिया पटेल? अयोध्या में अपना दल भरेगा हुंकार

UP Politics: अपना दल (सोनेलाल) बीजेपी का प्रमुख सहयोगी है. ये कुर्मियों के बीच आधार वाली पार्टी है और ओबीसी से भी अपना समर्थन प्राप्त करती है. पार्टी 4 नवंबर को एक मेगा रैली करने जा रही है.

Anupriya Patel On Caste Census: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. हर कोई अपने-अपने दांव चल रहा है. हर पार्टी अपने कोर वोटर को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी कड़ी में सत्तारूढ़ बीजेपी का प्रमुख सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) अगले महीने अयोध्या में अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम में जाति आधारित जनगणना की मांग तेज करने वाला है.

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भी यही मांग उठाते आ रहे हैं. बिहार के जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी होने के बाद इस मांग ने और तेजी पकड़ी है. ऐसे में अब अपना दल (एस) के भी जाति आधारित जनगणना की मांग तेज करने से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम में अपने पिता और पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर संसाधनों का विभाजन करने की इच्छा का हवाला देते हुए भी जाति आधारित जनगणना की वकालत की थी.  

इन मुद्दों को उठाने वाली हैं अनुप्रिया पटेल

अपना दल (एस) अपने संस्थापक सोनेलाल पटेल की इच्छा के अनुरूप, अपनी स्थापना के बाद से ही जाति-आधारित जनगणना की मांग कर रहा है. अपना दल (सोनेलाल) अपनी आगामी रैली में इन मुद्दों को उठाने वाली है. अंग्रेजी न्यूज़ पेपर टीओआई के अनुसार, अपना दल के सूत्रों ने कहा कि पार्टी अपने 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर 4 नवंबर को एक मेगा रैली आयोजित करने पर काम कर रही है. जहां वह अपने सभी वैचारिक मुद्दों पर बात करेगी. खासकर उन मुद्दों पर जो पिछड़ों और दलितों के लिए मायने रखते हैं क्योंकि वे पार्टी के मूल मुद्दे हैं. 

अपना दल बढ़ाएगा बीजेपी की मुश्किलें?

पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी रैली में जाति आधारित जनगणना की मांग भी उठाएगी. क्योंकि वह हमेशा जनसंख्या के आधार पर संसाधनों के विभाजन की समर्थक रही है. अपना दल (सोनेलाल) पूर्वी यूपी में कुर्मियों के बीच आधार वाली पार्टी है और मुख्य रूप से इस समुदाय और ओबीसी के अन्य वर्गों से अपना समर्थन प्राप्त करती है. अपना दल (एस) ऐसे समय में जाति आधारित जनगणना की वकालत कर रही है जब कांग्रेस हिंदी पट्टी में ओबीसी राजनीति में पैठ बनाने के लिए खुलकर उसके समर्थन में आई है. 

पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ओबीसी क्रीमी लेयर के लिए आय सीमा में वृद्धि की मांग भी करेंगी. पटेल जाति से कुर्मी और स्वयं एक ओबीसी हैं, वे मांग कर रही हैं कि ओबीसी क्रीमी लेयर के लिए आय सीमा को बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष की जानी चाहिए. मोदी सरकार के दौरान इसे 6 लाख से बढ़ाकर 8 रुपये लाख कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें- 

Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI खराब श्रेणी में, जानें बाकी शहरों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget