एक्सप्लोरर

Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI खराब श्रेणी में, जानें बाकी शहरों का हाल

UP Air Pollution: दिल्ली से सटे जनपदों में कल के मुकाबले आज स्थिति थोड़ी बेहतर है. यहां पर हवा की क्वालिटी बेहद खराब से खराब की श्रेणी में दर्ज की गई.

Noida Air Pollution Update: दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई बड़े शहरों में मौसम का असर दिखने लगा है. सर्द मौसम की वजह हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है. खासतौर से दिल्ली से सटे जनपदों नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ का बुरा हाल है. यहां दिन भर धुएं और धूल से भरी धुंध देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो रही और लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. हालांकि सोमवार के मुकाबले आज 24 अक्टूबर को हवा थोड़ी सी बेहतर दिखाई दे रही है. नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एयर क्वालिटी (Air Quality) थोड़ी बेहतर रही. 

दिल्ली से सटे जनपदों में कल के मुकाबले आज स्थिति थोड़ी बेहतर है. यहां पर हवा की क्वालिटी लाल रंग में बेहद खराब से ऑरेंज केटेगरी यानी खराब की स्थिति में बनी हुई है. हालांकि मेरठ का हाल आज भी खराब है. यहां पर हवा कि क्वालिटी बेहद बुरी स्थिति में हैं. 

दिल्ली से सटे जनपदों का हाल
नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक नोएडा सेक्टर 62 में आज सुबह आठ बजे एक्यूआई 237 दर्ज किया गया, जो खराब हवा की श्रेणी में आता है. वहीं ग्रेटर नोएडा में कल के मुकाबले आज 261 एक्यूआई दर्ज किया गया है. जो खराब स्थिति में है. हालांकि गाजियाबाद में सोमवार के मुकाबले स्थिति सुधरी है, लेकिन हवा अब भी बेहद खराब है. गाजियाबाद के लोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 311 रहा है और हवा की क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. 
 
मेरठ, कानपुर, बागपत का हाल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में गंगानगर स्टेशन में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 220 रहा और हवा की श्रेणी खराब क्वालिटी में हैं. बागपत में हवा की क्वालिटी मोडरेट (मध्यम) है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 दर्ज की गई है, बरेली के सिविल लाइंस में हवा की श्रेणी मोडरेट रही और एक्यूआई 119 दर्ज किया गया. कानपुर के किदवई नगर में भी हवा की क्वालिटी मोडरेट रही है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 118 रहा है.

इन शहरों की हवा साफ 
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां के गोमती नगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 97 रहा और यहां हवा की गुणवत्ता संतुष्ट श्रेणी यानी सांस लेने के लायक आज बनी हुई है. वाराणसी में भी हवा साफ बनी हुई यहां पर एक्यूआई लेवल 91 और हवा की क्वालिटी संतोषजनक रही. 

बता दें कि नेशनल एयर क्वालिटी इडेक्स के मुताबिक 0-50 के बीच सूचकांक को ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ हवा की श्रेणी में रखा जाता है. 

Hardoi News: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का नया ठिकाना बना बैरक नंबर 21, जेल में मिलने पहुंचे मौसी-मौसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget