एक्सप्लोरर

Anti-Romeo Squad: यूपी में फिर से सक्रिय होगा एंटी रोमियो स्क्वॉड, सीएम योगी ने यूपी पुलिस को दिया ये निर्देश

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को लड़कियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा है कि पुलिस, नवरात्रि के पहले दिन से एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने का निर्देश दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बैठक में निर्देश दिए. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. 

मुख्यमंत्री ने कहा- नवरात्रि के पहले दिन से ही पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाए. सभी स्कूलों व कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाए तथा बाजारों व भीड़ वाले इलाकों में शाम को पुलिस टीम द्वारा फुट पेट्रोलिंग की जाए.

सीएम ने दिए टॉप 10 अपराधियों को चिन्हित करने के निर्देश
सीएम ने कहा कि प्रदेश में आगामी 10 अप्रैल से 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. इसके दृष्टिगत विभाग द्वारा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं. महिला कांस्टेबल की बीट स्तर पर तैनाती की जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिला बीट अधिकारी के साथ समस्त विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर गांव की महिलाओं से संवाद स्थापित करें एवं उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराएं.

इसके अलावा सीएम ने कहा कि थाना एवं जनपद स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित कर उनके प्रति कठोर कार्रवाई एवं चार्जशीट के संबंध में समीक्षाएं की जाएं तथा 'उ.प्र. गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट' के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. सीएम ने नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी आस्था केंद्रों व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर किये जाएं.

पेशेवर अपराधी से ना बरतें रियायत- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर फायर सर्विस की स्थापना का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए. एंटी करप्शन यूनिट और विजिलेंस यूनिट की कार्य प्रणाली को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए कार्यवाही की जाए.

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों व माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्तियों का ध्वस्तीकरण और जब्तीकरण किया जाए. खनन, शराब, पशु, वन, भूमि माफियाओं समेत किसी भी पेशेवर अपराधी के प्रति रियायत न बरती जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget