एक्सप्लोरर

'पैसे लाओ, बिजली बिल कम कर देंगे' रिश्वत लेते पकड़े गए जेई और लाइनमैन, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के जेई व संविदा लाइनमैन को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के जेई व संविदा लाइनमैन को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दोनों ने किसान का बिजली बिल कम कराने तथा नया मीटर लगवाने के नाम पर यह पैसे लिए थे. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इस मामले से बिजली विभाग में हड़कंप मचा गया है. 

पूरा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिबौरा का है, यहां पर किसान मन्नान खां का परिवार रहता है. गांव में ही स्थित बिजलीघर पर रत्नेश कुमार हाल निवासी मोहल्ला रामलीला कस्बा जोया मूल निवासी गांव धनौती बैनीपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया की तैनाती अवर अभियंता (जेई) के पद पर हैं. साथ ही उनके साथ डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कटाई निवासी पुष्पेंद्र सिंह की तैनाती भी यहीं पर संविदा लाइनमैन के पद पर है. 

जेई ने 1 लाख रुपये की मांग की
मन्नान खां का कहना है कि उनका घरेलू बिल अधिक आने पर उन्होंने जेई से संपर्क किया था, कहा था कि मीटर रीडिंग की गड़बड़ी के चलते बिल अधिक आ रहा है. जिस पर जेई ने बिल कम कराने तथा मीटर रीडिंग शून्य करा कर नया मीटर लगवाने का भरोसा दिया था और इसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी, गत एक सप्ताह से दोनों के बीच सौदेबाजी चल रही थी. इस बीच संविदा लाईनमैन पुष्पेंद्र ने दोनों के बीच 45 हजार रुपये में मामला तय करा दिया था. 

उधर, परेशान हो चुके मन्नान खां ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन मुरादाबाद ईकाई से कर दी और बताया कि बिजली के बिल ठीक करवा देने और बिजली मीटर को जीरो-जीरो कराकर नया मीटर घर पर लगवा देने की एवज में 45 हजार रुपए की रिश्वत जे ई और लाईनमैन के द्वारा मांगी जा रही है.

एंटी करप्शन अधिकारी ने क्या बोला?
इस पर टीम टीम ने योजना बनाई जिसके बाद सोमवार को योजनाबद्ध तरीके से टीम ने मन्नान को पैसे लेकर जेई के पास भेजा और सिबौरा बिजलीघर पर टीम ने जेई व लाईन मैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों को डिडौली कोतवाली लाया गया, एंटी करप्शन ट्रैप टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मंगलवार को दोनों को बरेली स्थित कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा. 

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में मुस्लिमों ने दिखाया बड़ा दिल, होली के दिन बदला नमाज अदा करने का समय

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget