एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: जानें- कब होगा अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार? पिता ने दी बड़ी जानकारी

ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आती वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

Uttarakhand News: ऋषिकेश (Rishikesh) में एक रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की हत्या मामले में पिता का बयान सामने आया है. पिता का कहना है कि जब तक उनकी बेटी का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने नहीं आता, वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पिता का कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने उनसे फोन पर बात की है. 

पिता की सीएम धामी से हुई यह बात

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंकिता के पिता ने कहा, 'मुख्यमंत्री जी ने मुझसे कहा है कि हमने एसआईटी गठित कर दी है और केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी. जब मेरी बेटी की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलेगी तभी मैं उसका अंतिम संस्कार करूंगा.' हालांकि, पहली रिपोर्ट में सामने आया था कि युवती की मौत डूबने से हुई. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से जारी की गई मसौदा रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि मृतका अंकिता भंडारी के शव पर मौत से पहले के घाव के निशान पाए गए हैं. इससे संकेत मिलता है कि उसे किसी कुंद धार वाली वस्तु से मारा गया था.

प्रारंभिक रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिवार

अंकिता का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चीला नहर से बरामद किया गया था. इससे छह दिन पहले वह लापता हुई थी. एम्स के चार डॉक्टरों के एक दल ने शनिवार को अंकिता के शव का पोस्टमॉर्टम किया था. मसौदा रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम रिपोर्ट में घाव की प्रकृति और अन्य जानकारी दी जाएगी. अंकिता के पिता और भाई ने रविवार को कहा कि जब तक पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक वे उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पिता ने कहा, 'मैं पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हूं. जब तक अंतिम विस्तृत रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.' 

अंकिता हत्याकांड: धामी सरकार के एक्शन से नाखुश प्रियंका गांधी, पूछा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे?

रिजॉर्ट ढहाने पर भी उठ रहे सवाल

उधर, मुख्य आरोपी पुलकित आर्य़ के रिजॉर्ट को ढहाए जाने के बाद से सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में ऐसा किया गया है. भाई अजय ने कहा कि अंकिता जिस रिजॉर्ट में काम करती थी, वहां की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में सबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि राज्य के डीजीपी ने इससे इनकार किया है.  

ये भी पढ़ें -

Barabanki News: बारिश के बाद किसानों की फसल डूबी, कृषि अधिकारी ने कहा- फसल बीमा कराने वाले किसान को मिलेगा मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget