एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: क्या रिसॉर्ट में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं? सवाल पर डीजीपी ने दिया जवाब

ऋषिकेश (Rishikesh) में अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) के मामले में उत्तराखंड के डीजीपी (Uttarakhand DGP) ने बड़ा बयान दिया है.

Ankita Bhandari: उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित ऋषिकेश (Rishikesh) में अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) के मामले में एक्शन लगातार जारी है. पहले पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच के बाद 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है. वहीं अब केस में डीजीपी का केस आया है.

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, "परसो ये मामला रेगुलर पुलिस को दिया गया था. इस केस को 12 घंटे से भी कम में वर्कआउट कर दिया गया. कल तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों ने बताया था कि हमने शव को नहर में फेंका है. जिसके बाद हमने शव को खोजने के लिए कल ही एसडीआरएफ लगा दी थी. अब शव मिल गया है तो पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे."

Lumpy Virus: लंपी वायरस से गायों की मौत ने पकड़ा सियासी तूल, मायावती के बाद अखिलेश यादव ने BJP सरकार को घेरा

डीजीपी ने की अपील
डीजीपी ने कहा, "मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले में जांच के लिए पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार सभी सोर्स की जांच हो रही है." जब उनसे पूछा गया कि पहले भी रिजार्ट में ऐसे केस सामने आया है. तो उन्होंने कहा, "अगर रिजार्ट में पहले भी कुछ ऐसा हुआ तो उनसे मेरी अपील है कि वे मुझसे इसकी शिकायत करें. जिससे उसकी जांच कराई जा सके."

उन्होंने कहा, "18 सितंबर को लापता होने की रिपोर्ट पटवारी के यहां दर्ज कराई गई थी. इसके बाद परिजनों के कहने पर जिलाधिकारी ने केस को पुलिस के पास दिया है. ये केस 22 सितंबर को पुलिस को दिया गया है. हम इस मामले में तमाम साक्ष्य जुटाकर एक मजबूत केस बनाएंगे. हम जल्द से जल्द कोर्ट से आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की कोशिश करेंगे. अगर ऐसी घटनाएं होती हैं तो उसे किसी भी तरह से बरदास्त नहीं किया जाएगा. अगर किसी महिला और पुरुष को लगाता है कि उसके ऊपर कोई दबाव है तो उसे पुलिस के सामने लाएं. उसकपर एक्शन लिया जाएगा."

ये भी पढ़ें-

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड की जांच करेगी SIT, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिये ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget