एक्सप्लोरर

UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम के लिए अनामिका जैन अंबर ने लिखी कविता, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

UP Politics: अनामिका जैन अंबर अक्सर अपने गानों और कविताओं के लिए सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस के निकाले जाने पर अपने ही तरीके से प्रतिक्रिया दी.

Acharya Pramod krishnam News: अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस पार्टी (Congress) ने आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. जिसके बाद वो कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हैं. इस बीच 'यूपी में बाबा' कविता से मशहूर हुई कवयित्री अनामिका जैन अंबर उनके समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम के लिए कविता लिखी और कांग्रेस  को आड़े हाथों लिया है. 

अनामिका जैन अंबर अक्सर अपने गानों और कविताओं के लिए सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस के निकाले जाने पर अपने ही तरीके से प्रतिक्रिया दी और उनका समर्थन करते हुए कांग्रेस पर भड़ास निकाली. 

आचार्य प्रमोद के समर्थन में अनामिका जैन अंबर
कवयित्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक कविता के ज़रिए कहा, 'तुम आईनों से भी चेहरे बदल बदल के मिले, कहाँ छुपोगे कि अब आईने की बारी है. राष्ट्र के प्रति आराधना, राम के प्रति श्रद्धा और मंदिर निर्माण के नायकों के प्रति सम्मान के भाव रखने वाले, सनातन का निर्वहन करने वाले अपने इकलौते धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम् के प्रति कांग्रेस का व्यवहार बताता है कि कांग्रेस किस सांस्कृतिक, राजनैतिक और वैचारिक स्थिति में पंहुच गई है. भारत में रहकर भारत की आत्मा को न समझ पाने की चूक पार्टी को किस रसातल में ले जायेगी, राम जाने.'

कांग्रेस पर हमलावर आचार्य प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, 'ग़म नहीं है इसका किसने हमें “सताया” है, शीशा नहीं “सागर” नहीं “मंदिर” सा इक दिल “ढाया” है.' उन्होंने आगे लिखा, 'इतिहास लिखा जायेगा.' कांग्रेस पार्टी से निकाले जाने के बाद आचार्य प्रमोद भी पार्टी पर जमकर हमले कर रहे हैं. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि आज कांग्रेस में रहने का मतलब चमचागीरी और झूठ बोलना ज़रूरी हो गया है. सवाल मुझे निकालने का नहीं है बल्कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी, सुभाष  चंद्र बोस, इंदिरा गांधी की कांग्रेस थी उसे आज किस रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया गया है. 

दरअसल आचार्य प्रमोद कृष्णम पिछले काफ़ी समय से कांग्रेस पार्टी की लाइन से अलग हटकर बयान देते दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कांग्रेस के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने पर भी सवाल उठाए थे, यही नहीं हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बीजेपी नेताओं से मुलाक़ात की थी और 'श्री कल्कि धाम' के शिलान्यास के लिए उन्हें आमंत्रित किया था. 

UP Politics: पीएम मोदी के इस फैसले के मुरीद हुए सत्यपाल मलिक, पूर्व राज्यपाल के बदले सुर, किया ये चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget