एक्सप्लोरर

Aligarh Muslim University: एशिया की सबसे बेहतरीन लाइब्रेरी में शामिल है एएमयू की लाइब्रेरी, जानें- इसका इतिहास

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी विश्व की ऐतिहासिक लाइब्रेरी में से एक है. इस लाइब्रेरी इतिहास से जुड़ी क्या-क्या दुर्लभ प्रतियां शामिल हैं.

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी (Maulana Azad Library) ऐतिहासिक लाइब्रेरी में से एक है. यहां पर 14 लाख से ज्यादा पुस्तकें हैं, जिसमें कई ऐतिहासिक दुर्लभ पांडुलिपि व पुस्तकें रखी हुई हैं. इस लाइब्रेरी को एशिया की सबसे बेहतरीन लाइब्रेरी में शुमार किया जाता है. एएमयू के छात्र इस लाइब्रेरी से उन किताबों को पढ़ते हैं उसका फायदा लेते हैं. आईए आपको बताते हैं कि इस लाइब्रेरी इतिहास से जुड़ी क्या-क्या दुर्लभ प्रतियां शामिल हैं.
  
एशिया की सबसे बेहतरीन लाइब्रेरी 
 
एएमयू के पीआरओ उमर पीरज़ादा ने बताया कि सात मंजिला मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी में 14 लाख से ज्यादा पुस्तकें हैं, जो एशिया की बेहतरीन लाइब्रेरी में शुमार है. लाइब्रेरी की बुनियाद वर्ष 1877 में वायसराव लॉर्ड लिटन ने मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कालेज की स्थापना के समय रखी गई थी. जिसका नाम लिटन लाइब्रेरी रखा गया था. साल 1960 में इस सात मंजिला लाइब्रेरी का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था. जिसके बाद इसका नाम बदलकर शिक्षाविद व स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर मौलाना आजाद लाइब्रेरी रखा गया. 
 
एतिहासिक और दुर्लभ पांडुलिपियों का खजाना
 
एएमयू की लाइब्रेरी में उर्दू, फारसी, संस्कृत और अरबी भाषाओं में दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों का विश्व प्रसिद्ध भंडार है. इनमें इस्लाम, हिंदू धर्म आदि पर 16,117 दुर्लभ और अमूल्य पांडुलिपियां हैं. लाइब्रेरी में कुरान की एक प्रति 1400 वर्ष से अधिक पुरानी है. जो पैगम्बर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब के दामाद हज़रत अली द्वारा लिखित पवित्र कुरान का एक टुकड़ा है, ये कुफी लिपि में चर्मपत्र पर लिखा गया है. इसके अलावा यहां की लाइब्रेरी में बाबर, अकबर, शाहजहां, शाह आलम, औरंगजेब आदि जैसे मुगल बादशाहों के कई फरमान हैं. लाइब्रेरी में अबुल फैज फैली द्वारा श्रीमद् भगवत गीता का फारसी अनुवाद है. इसके अलावा ताड़ के पत्तों पर लिखी गई तेलुगु और मलयालम पांडुलिपियां भी यहां पर सहेज कर रखी गई हैं. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget