एक्सप्लोरर

AMU में एडमिशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, एंट्रेंस एग्जाम के तरीके में बड़ा बदलाव, मिलेगा ये फायदा

AMU Enterance NEWS: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025-26 का प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. अबकी बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के द्वारा दो अन्य सेंटर भी बनाए गए हैं.

Aligarh Muslim University News: शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के द्वारा एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के द्वारा अबकी बार प्रवेश परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए छात्रों के लिए अपने ही नियमों को बदल दिया है. जिसमें जहां पहले ऑफलाइन फॉर्म प्रवेश परीक्षा के लिए भरे जाते थे लेकिन अबकी बार सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है. अभी तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे साथ ही फार्म में गलती होने पर उनके फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाता था लेकिन अब ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों के द्वारा प्रवेश लिया जाएगा साथ ही जो गलतियां हैं उसे सुधारने का मौका भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दिया गया है.

जिसको लेकर छात्रों के लिए ये राहत की बात है. कोसों दूर से छात्रों को चक्कर लगाने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देने आने पड़ता था लेकिन अबकी बार मुर्शिदाबाद और मल्लामपुरम जैसे दो सेंटर एएमयू के द्वारा बनाए गए हैं. जिससे पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जगह के छात्रों को यहां प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने ना आना पड़ेगा और वह अपने सफ़र को काम करते हुए प्रवेश परीक्षा दे पाएंगे.

AMU में प्रवेश परीक्षा फॉर्म 31 जनवरी तक भरे जाएंगे
दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का है, जहां (एएमयू) ने वर्ष 2025-26 का प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. बीए की प्रवेश परीक्षा नौ अप्रैल और कक्षा 11, डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को होगी. परीक्षा फॉर्म 31 जनवरी तक भरे जाएंगे. विलंब शुल्क के साथ 7 फरवरी तक फॉर्म भरे जाएंगे. फॉर्म में संशोधन के लिए 8 फरवरी से 11 फरवरी तक विंडो खुली रहेगी. वहीं बीए (ऑनर्स) फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इंटरनेशनल स्टडीज की प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को होगी. बीएससी (ऑनर्स) कृषि (वित्तविहीन) की प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होगी. बीएससी (ऑनर्स) विज्ञान, जीव विज्ञान, बी.कॉम, बीए (ऑनर्स) कला, सामाजिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल को होगी.  बीएससी-डिप्लोमा पैरामेडिकल कोर्स की प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल को होगी. बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल और बीएससी नर्सिंग की 22 अप्रैल को होगी. डिप्लोमा इंजीनियरिंग, सीनियर सेकेंडरी स्कूल विज्ञान, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी, वाणिज्य), ब्रिज कोर्स की प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को होगी. 

एएमयू द्वारा प्रवेश परीक्षा घोषित किए जाने के संबंध में विस्तार से कंट्रोलर से बातचीत की गई तो उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जहां पहले महज ऑफलाइन से एडमिशन हुआ करते थे अब सीधे तौर पर छात्रों को ऑनलाइन के माध्यम से एडमिशन मिलेगा. छात्रों को ऑनलाइन ही फॉर्म जमा करने हैं. पहले की तरह अबकी बार एडमिशन सिस्टम में बदलाव किए गए हैं. जहां पहले छात्रों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कार्यालय मे फार्म जमा करने आना पड़ता था लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं है. अबकी बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कार्यालय के चक्कर छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे. छात्रों को घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से फार्म जमा हो जाएगा और फॉर्म में अगर कोई गलती है तो छात्रों को गलती सुधारने का मौका भी ऑनलाइन के माध्यम से दिया जा रहा है.

प्रवेश परीक्षा के लिए 2 नए सेंटर बनाए गए
जहां पहले छात्रों के ऑफलाइन फॉर्म में गलती होने की वजह से हजारों छात्र एडमिशन प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाते थे लेकिन अब की बार ऑनलाइन के माध्यम से उनको उनकी गलती का पता चल जाएगा और उसके लिए निर्धारित समय भी दिया जाएगा. जिसमें वह अपनी गलती में सुधार कर सकें साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंट्रोलर मुजीब उल्लाह जुबेरी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया जिस तरह से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पहले सारे प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में हुआ करते थे लेकिन अबकी बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के द्वारा दो अन्य सेंटर भी बनाए गए हैं मल्लमपुरम व मुर्शिदाबाद,किशनगंज में भी अबकी बार प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. जिससे वहां के छात्रों को यहां आने में परेशानी का सामना न करना पड़े. छात्रों के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के द्वारा की गई बड़ी पहल छात्रों को लाभ देने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें- यूपी में सियासी पारा गर्म करने के बाद अब दिल्ली आएंगे आशीष पटेल, इन नेताओं से हो सकती है मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget