एक्सप्लोरर

AMU में स्कॉलर छात्राओं का बाबे सैयद गेट पर प्रदर्शन, विवि प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

UP News: एएमयू में अब रिसर्च स्कॉलर छात्राओं द्वारा हॉस्टल को लेकर बाबे सैयद गेट पर प्रदर्शन किया गया. छात्राओ ने एएमयू प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नई सत्र की शुरुआत होते ही अब नई तस्वीरें देखने को मिल रही है. हॉस्टल में रूम अलॉट को लेकर छात्रों को दिक्कतों का सामना  करना पड़ रहा है. जहां नए तरीके से छात्रों को हॉस्टल में रूम अलॉट कराने की बात एएमयू प्रशासन के द्वारा कही गई थी. लेकिन अब सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को देखनी पड़ रही है. अब से पहले रिसर्च स्कॉलर छात्रों के द्वारा प्रदर्शन करते हुए एएमयू प्रशासन पर उनका सामान बाहर फेंकने और तोड़फोड़ के आरोप लगाए थे. लेकिन अब  रिसर्च स्कॉलर छात्राओं के द्वारा एएमयू प्रशासन पर उन्हें हॉस्टलों से बाहर करने के आरोप लगाए हैं.

छात्राओं को कहना है रिसर्च स्कॉलर के साथ जो बर्ताव किया जा रहा है वह ठीक नहीं है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन के तमाम अधिकारियों से उनके द्वारा बातचीत की गई लेकिन किसी के द्वारा सुबह से लेकर शाम तक छात्राओं की सुनवाई नहीं की गई,आक्रोशित छात्रों बाबे सैय्यद गेट को बंद करके बाहर बैठ गईं. छात्राओं का कहना है कोविड के दौरान उनके रिसर्च की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई. जिसके चलते वह अपने रिसर्च के कार्य को पूरा नहीं कर पाई.  छुट्टी का हवाला देकर एएमयू के द्वारा उनसे हॉस्टल खाली कराए गए.

बाबे सैयद गेट पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
हॉस्टल में प्रवेश मांगा गया तो छात्राओं को हॉस्टल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया. उनके द्वारा तमाम अधिकारियों से बातचीत की. लेकिन किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की गई. इसके बाद छात्राओं के द्वारा अपना सामान लेकर एएमयू के बाबे सैयद गेट के बाहर बैठना ही उचित समझा छात्राओं का कहना है. सुबह से अधिकारियों के चक्कर लगा लगाकर थक गई है. लेकिन किसी अधिकारी के द्वारा उनको हॉस्टल प्रोवाइड नहीं कराया गया. जिसके चलते देर रात जब कोई आशियाना नहीं मिला तो छात्राएं यहां बाबे सय्यद गेट बंद कर सड़क पर ही बैठ गई,

क्या बोली रिसर्च स्कॉलर छात्रा इशरत
पूरे मामले को लेकर रिसर्च स्कॉलर छात्रा इशरत के द्वारा बताया गया वह लड़की होकर भी अधिकारियों के चक्कर काटती रही. लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन मिला हॉस्टल नहीं मिला. समर वेकेशन के नाम पर उनसे हॉस्टल खाली कराए गये. अब उनको हॉस्टल मुहैया नहीं कराए गए. जब उनके द्वारा एएमयू प्रशासन से बातचीत की गई तो एएमयू प्रशासन का कहना है,आप की पढ़ाई पूरी हो चुकी है. जबकि रिसर्च स्कॉलर की पढ़ाई कोरोना के दौरान अधूरी रह गई थी. लेकिन काम अभी बाकी रह गया  है. 

विवि प्रशासन उनके साथ कर रहा भेदभाव
 छात्राएं अपनी कागजी कार्रवाई को पूरा करते हुए रिसर्च स्कॉलर की पूरी पढ़ाई करना चाहती है. लेकिन एएमयू प्रशासन के द्वारा उन्हें रूम अलॉट नहीं कराए गए. जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 150 रिसर्च स्कॉलर है. जिनमें से महज 7 रिसर्च स्कॉलर छात्राओं को परेशान किया जा रहा है. यह एएमयू प्रशासन उनके साथ भेदभाव कर रहा है. और उनको रूम अलॉट नहीं कर रहा जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. छात्राओं का कहना है, सभी अधिकारियों से देर रात तक बातचीत की गई. लेकिन कोई हल नहीं निकला.

क्या बोले प्रॉक्टर वसीम अली
पूरे मामले को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर वसीम अली व डीएसडब्लू प्रोफेसर रफीउद्दीन देर रात छात्राओं को समझाने के लिए बाबे सय्यद गेट पर पहुचें उनके द्वारा 12 बजे के लगभग छात्राओं को समझाते हुए बाबे सैय्यद गेट को खुलवाते हुए,छात्राओं को होस्टल में भेजते हुए उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है, अब देखना यह हुआ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हॉस्टल को लेकर हर रोज छात्रों के प्रदर्शन एएमयू प्रशासन रोक पाएगा या फिर नहीं.

ये भी पढ़ें: पौड़ी लोकसभा में फॉरेस्ट से क्लीयरेंस मिलने के बाद जल्द बनेंगी सड़कें, 5 जिलों में होगा निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget