एक्सप्लोरर

Amroha Tazia Accident: अमरोहा ताजिया हादसे में पुलिस अधीक्षक का एक्शन, थाना इंचार्ज को किया सस्पेंड

Amroha Tazia News: अमरोहा में हाई टेंशन तार से ताजिया टकराने के कारण दो लोगों की मौके पर मौत हुई थी. इसके साथ ही इस हादसे में 52 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है.

UP News: अमरोहा में बिजली की हाई टेंशन लाइन से ताजिये टकराने से हादसा हुआ था. अब इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बड़ी कार्रवाई की है, लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना इंचार्ज को सस्पेंड किया है. अमरोहा में हाई टेंशन तार से ताजिया टकराने के कारण दो लोगों की मौके पर मौत हुई थी. इसके साथ ही इस हादसे में 52 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

वहीं इस हादसे के बाद आज रविवार को समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे. सपा नेता ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और घटना पर दु:ख जताते हुए उन्‍होंने पीड़ित परिजनों का ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. वह गांव में करीब 30 मिनट तक रुके और वापस लौट गए.

सपा नेता आजम खान पहले मृतक शाने मोहम्मद पुत्र जरीफ अहमद के यहां पहुंचे और परिजनों से बातचीत की और उनका ढांढस बंधाया. इसके बाद उन्होंने शाने मोहम्मद के पुत्र उवैस का भी हाल जाना. उसके बाद वह मृतक नाबालिग उवैस पुत्र ताहिर के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. बता दें कि अमरोहा जिले के गांव पतेई खालसा में शनिवार को हुए ताजिया हादसे में दो लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे.

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया था कि जिस समय ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया था, उस वक्त पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं था. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हादसा होने के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी, तब तक लोग घायलों को बाइक से अस्पताल लेकर जा चुके थे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां पर दमकल विभाग की एक गाड़ी डेढ़ घंटे बाद पहुंची, तब तक आग पूरी तरह से बुझ गई थी.

Lok Sabha Elections: आज लोकसभा चुनाव हुए तो UP में BSP को कितनी सीटें मिलेंगी? सर्वे का रिजल्ट जानकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget