एक्सप्लोरर

UP: अमरोहा में स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा, दो सिपाही समेत 6 गिरफ्तार, 40 लाख की स्मैक बरामद

Amroha News: अमरोहा में स्मैक तस्करी का खुलासा हुआ है. ढबारसी चौकी पर तैनात सिपाही योगेश कुमार और आशु सैनी इस नेटवर्क का हिस्सा थे. सिपाही योगेश कुमार की वैगनार कार से स्मैक की सप्लाई की जाती थी.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है. सैदनगली थाना पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की संयुक्त कार्रवाई में स्मैक तस्करी के मामले में दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये कीमत की स्मैक, एक वैगनार कार और 3,490 रुपये नकद बरामद किए हैं.

ASP अखिलेश भदौरिया ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है.

सिपाही भी नेटवर्क में शामिल

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमरोहा में स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. छानबीन में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि ढबारसी चौकी पर तैनात सिपाही योगेश कुमार और आशु सैनी इस नेटवर्क का हिस्सा थे.

अन्य गिरफ्तार आरोपियों में गौरव कुमार, नाजिम, आदिल और एक नाबालिग शामिल हैं. पूछताछ में पता चला कि गौरव के दोस्त नितिन ने उसे मयंक यादव के पास स्मैक होने की जानकारी दी थी. नाजिम ने सिपाहियों के साथ मिलकर स्मैक छीनने की साजिश रची. 19 जुलाई 2025 को सौदा करने के दौरान सिपाहियों की दबिश से मयंक और उसके साथी भाग निकले. इसके बाद यह स्मैक आरोपियों के पास थी, जिसे वे दिल्ली-एनसीआर में बेचने की योजना बना रहे थे.

सिपाही की कार से होती थी सप्लाई

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सिपाही योगेश कुमार की वैगनार कार से स्मैक की सप्लाई की जाती थी. स्मैक बेचकर मिलने वाले पैसे को आरोपी आपस में बांट लेते थे. एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. दोनों सिपाहियों ने पुलिस की वर्दी को कलंकित किया है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

स्मैक तस्करी में पुलिस वालों का साथ होना बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. पुलिस अब इनके नेटवर्क के और गहराई से छान रही है ताकि पता चल सके कि और कौन कौन शामिल है

Input By : मोहम्मद हारिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget