एक्सप्लोरर

Amorha News: अमरोहा में किसान पर टूटा भू-माफियाओं का कहर, रातों-रात उजाड़ दी कई बीघा फसल, शिकायत दर्ज

Amorha News: क्षेत्राधिकारी विजय कुमार राणा ने कहा कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि वो पिछले 35 सालों से इस जमीन पर खेती कर रही है, लेकिन अब इस जमीन पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गई है.

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) में भू माफियाओं का किसान की खड़ी फसल पर आतंक देखने को मिला है, जहां रात के अंधेरे में कुछ भू माफिया ने किसान की हरी-भरी फसल को नष्ट कर दिया. पीड़ित परिवार ने इस मामले में आला अधिकारियों से शिकायत की है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वो अपने पूरे परिवार के साथ यहां से पलायन कर लेंगे. 

ये मामला अमरोहा के सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर का है. जहां पर किसान की 3 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को भू माफियाओं ने बर्बाद कर दिया है. पीड़ित किसान का कहना है कि वो पिछले 35 सालों से इस जमीन पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है, लेकिन अब उसकी जमीन पर भू माफियाओं की ऐसी नजर पड़ी है कि उन्होंने रातों-रात उसकी खड़ी फसल के पूरी तरह बर्बाद कर दिया. सुबह जब वो अपने खेत पर पहुंचा तो उजड़ा हुआ खेत देखकर सन्न रह गया. 

पीड़ित परिवार ने की न्याय की मांग

पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर अधिकारियों का दरवाजा भी खटखटाया हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें योगी के बुलडोजर का भी डर नहीं लगा और किसान की हरी-भरी फसल को उजाड़कर उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में भूमाफिया लगे हुए हैं. पीड़ित परिवार ने अब आला अधिकारियों से न्याय की मांग की है. परिवार का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो पूरे परिवार के साथ यहां से पलायन कर लेंगे. 

इस पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी विजय कुमार राणा का कहना है कि एक महिला का आरोप है कि उनकी 3 बीघा जमीन है और लगभग 35 साल से वह उस पर फसल उगा रहे हैं. जिनकी मूल वह जमीन थी उन्होंने किसान के नाम इकरारनामा कराया था, हालांकि रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी. उनका आरोप है कि उनकी खड़ी फसल को नष्ट किया गया है इस मामले में उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-  Umesh Pal Murder: भूटान भाग गया अतीक अहमद का बेटा असद? कई राज्यों में छापेमारी के बाद विदेशी जमीन पर पहुंचीं एजेंसियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget