एक्सप्लोरर

Amroha News: घर के अंदर सो रहे 5 बच्चों की मौत, दम घुटने से जान जाने की आशंका

UP News: अमरगहा के गांव ढकका मोड़ में एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई. परिवार के दो सदस्यों की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Amroha News: अमरोहा में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई. घर के अंदर सो रहे सात लोगों में से पांच की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया था. जब शाम तक घर से कोई नहीं निकला तब मोहल्ले वालों ने गेट तोड़कर अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. पड़ोसियों ने अंदर जाकर बेसुध पड़े लोगों को बाहर निकाला. 

ये घटना थाना सैद नगली के गांव ढकका मोड़ की है. जहां के रहने वाले रईसुद्दीन के घर पर सोमवार रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी सहित उसके तीन बच्चे व दो रिश्तेदारों के बच्चे खाना खाकर सो गए थे, लेकिन वह मंगलवार की शाम तक नहीं उठे. जिसके बाद जब लोगों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर का नजारा कुछ और ही था. 

दम घुटने से मौत

रईसुद्दीन के तीन बच्चे और दो रिश्तेदारों के बच्चे सहित पांच बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि रईसुद्दीन और उसकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह और भारी पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और वैधानिक कार्रवाई की गई. 

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो सकती है क्योंकि अंगीठी में इन लोगों ने कमरे में कोयल जला रखा था जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मौत हुई होगी.

लखीमपुर खीरी में भी सामने आया ऐसा मामला

मंगलवार को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां मैलानी कस्बे में कोयले के धुएं से दम घुटने से दो बच्‍चों की मौत हो गयी और उनके माता-पिता की हालत गंभीर है. पुलिस के अनुसार सोमवार की रात ठंड से बचने के लिए मैलानी कस्बा निवासी रमेश और उसकी पत्नी रेनू ने बिना वेंटिलेशन वाले कमरे में कोयले जलाया और अपने दोनों बच्‍चों बेटी अंशिका (8) और बेटे कृष्णा (7) के साथ सो गए. 

मां-बाप की हालत गंभीर

मंगलवार की सुबह जब रमेश की भाभी ने कोई हलचल न होने पर उनका कमरा खटखटाया तो यह दुखद घटना सामने आयी. पुलिस के अनुसार, किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया तो रमेश, रेनू और दोनों बच्चे बेहोश मिले. सभी को तुरंत मैलानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंशिका और कृष्णा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रमेश और रेनू को गंभीर हालत में खीरी जिला अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर जाने के निमंत्रण पर बोले अखिलेश यादव- 'मैं इनको नहीं जानता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget