एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर जाने के निमंत्रण पर बोले अखिलेश यादव- 'मैं इनको नहीं जानता'

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में जाने को लेकर कहा कि हमें निमंत्रण नहीं मिला है.

Ram Mandir Opening: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सियासी हलचल तेज है. राम मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण को लेकर नेताओं में घमासान मचा हुआ है. ट्रस्ट की ओर से राजनीतिक दलों के मुख्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हमें निमंत्रण नहीं मिला है. जिसपर वीएचपी के आलोक कुमार ने कहा है कि हमने अखिलेश यादव को निमंत्रण भेजा है.  

इस मामले पर अब फिर मंगलवार को अखिलेश यादव ने बयान दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इनको नहीं जानता. हम उनको ही निमंत्रित करते हैं. जिनको जानते हैं और उनसे ही निमंत्रण लेते हैं. जब भगवान बुलाएंगे तब हम जायेंगे. वहीं इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में जो मीटिंग हो रही है उसमें पार्टी की तरफ से सुझाव दिया जायेगा और उनसे सुझाव मांगा जायेगा. आने वाले समय में यूपी में बीजेपी का सफाया हो जायेगा. 

"बीजेपी को सबक सिखायेंगे"

अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार अल्पसंख्यक के खिलाफ है. किसी का कोई भगवान हो, हमारा भगवान तो पीडीए है. उन्होंने कहा कि आजम खान और इरफान सोलंकी पर गलत मुकदमे लगाये गये हैं. आने वाले समय में हम लोग बीजेपी को सबक सिखायेंगे. यूपी में मेट्रो समाजवादी की देन है. देश का गरीब और किसान खुशहाल नहीं है. किसान की आय दोगुनी नहीं हुई है. यूपी में हर स्तर पर लूट है और किसी की सुनवाई यूपी में नहीं हो रही है. बीजेपी आरएसएस का प्रचार कर रही है. 

यूपी सरकार पर साधा निशाना

सपा चीफ ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में जो एमओयू हुए थे क्या वो जमीन पर आ रहे हैं. क्या इंसेंटिव के लिए बजट था? बीजेपी सरकार को हम सबको मिलकर हटाना है. उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या दूर करना भी समाजवादी पार्टी की देन है, समाजवादियों को खुशी होगी जब गरीब के बेटे को नौकरी मिलेगी. बिलकिस बानो केस पर उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी पर भरोसा नहीं है, लेकिन न्यायालय पर हम भरोसा करते हैं. जितने लोगों पर सरकार ने झूठा मुकदमा लगाकर भेजा है हमें भरोसा है सबको न्याय मिलेगा.

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में पीएम मोदी की होंगी तीन जनसभाएं, जानें- 2024 को लेकर क्या है बीजेपी की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget