एक्सप्लोरर

अमरोहा की गौशाला में गायों को जिंदा दफनाया? बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

UP News: अमरोहा की कान्हा गौशाला में गायों की मौत पर बवाल मच गया. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने गायों को जिंदा दफनाने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया.

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में स्थित कान्हा गौशाला में बीती रात कई गायों की मौत हो गई. गौशाला में गायों की मौत को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा. अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में गायों की मौत का मामला नया नहीं है इससे पहले भी सथलपुर गौशाला में गायों की मौत हो चुकी है.

मामला अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में स्थित कान्हा गौशाला का है जहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर 20 गायों की मौत होने का आरोप लगाया जबकि प्रशासन के अधिकारी तीन गायों की मौत होने की पुष्टि कर रहे हैं. कान्हा गोशाला में करीब 400 से अधिक पशु संरक्षित हैं. बुधवार देर शाम को कई गायों के मौत हो गई. सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री विपिन शर्मा, बजरंग दल के प्रांत बल सेवा प्रमुख हेमंत सारस्वत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व सभासद संदीप गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता रात 10 गौशाला में पहुंच गए. 

बजरंग दल और VHP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल
मृत गायों को गोशाला में ही खाली स्थान पर जेसीबी की सहायता से दफनाया जा रहा था. कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए दफनाने के कार्य को रुकवा दिया और आरोप लगाया कि करीब 20 गायों की मौत हुई है और कई बीमार हैं. बीमार गायों को उचित उपचार नहीं दिया गया जबकि एक जीवित गाय को दबाने की कोशिश की गई. एसडीएम से कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को गोशाला के गेट पर रोका गया.  उन्हें एक घंटे गेट पर ही खड़े रहने दिया गया. अंदर नहीं जाने दिया गया. इसको लेकर भी कार्यकर्ता रोष जताते हुए देर रात तक गौशाला में हंगामा करते रहे. 

एसडीएम भगत सिंह ने बताया कि गोशाला में बीमार तीन गायों की मौत हुई है, जबकि आठ गाय बीमार हैं. मृत गायों के शव को दफनाया गया है जबकि बीमार गायों का पशु चिकित्सकों की टीम से उपचार कराया जा रहा है. 20 गायों की मौत होने की बात पूरी तरह निराधार है. गोशाला में जिंदा गायों को दबाये जाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
अमरोहा के जिला अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हसनपुर कान्हा गौशाला में कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में लापरवाही करने के कारण जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा मौके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को तत्काल हटा दिया गया है. पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: कानपुर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget