एक्सप्लोरर

अमरोहा में सिपाही ने मुस्लिम युवती के रचाया विवाह, बजरंगदल ने किया हंगामा, पुलिस ने किया अरेस्ट

UP News: डिडौली थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने अंतरधार्मिक विवाह किया है. बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पुलिस ने विवाद सुलझा लिया है.

Amroha News: अमरोहा में अलग अलग समुदाय के एक सिपाही और एक छात्रा की अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. यहां सिपाही का कारनामा सुनकर पुलिस भी चकरा गई. आरोप है कि सिपाही पुष्पेंद्र ने पहले जैनब नाम की एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी की.

सिपाही ने जैनब को जाह्नवी आर्य बना दिया. फिर सिपाही ने शादी कार्ड भी बांट दिए. इसी बीच बजरंग दल वालों को इसकी सूचना मिल गई. मामले की जानकारी पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही पुष्पेंद्र को पकड़ लिया और उसे पुलिस लाइन में लाकर छोड़ दिया. इसी बीच दुल्हन जैनब (जाह्नवी आर्य) थाने पहुंच गई और हंगामा करने लगी. 

मामला अमरोहा जिले के डिडौली थाना इलाके के जोया में सामने आया है. यहां जोया पुलिस चौकी पर पुष्पेंद्र सिपाही की तैनाती हुई. इस दौरान बीए की छात्रा जैनब खातून से सिपाही पुष्पेंद्र का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गयी. जैनब ने शादी की बात की तो सिपाही पुष्पेंद्र ने इनकार कर दिया.

पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अमरोहा से कर दी. आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सिपाही पुष्पेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया. इस कार्रवाई के बाद सिपाही ने जैनब को जाह्नवी आर्य बनाकर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली. मगर फिर युवती ने सिपाही से मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करने को कहा और सिपाही भी निकाह के लिए तैयार हो गया.

सिपाही ने दो कार्ड में लिखवाए अलग-अलग नाम
इसी बीच युवती के भाई का भी निकाह होना था. सिपाही ने निकाह के 2 कार्ड छपवाए. एक कार्ड में उसने अपना नाम पुष्पेंद्र लिखवाया तो दूसरे कार्ड में उसने अपना नाम रिहान लिखवाया. सिपाही ने अपने कुछ दोस्तों को ये कार्ड दे दिए. तभी ये बात बजरंग दल को पता चल गई. बजरंग दल वालों ने पुलिस को बता दिया की सिपाही धर्मान्तरण कर शादी कर रहा है. अमरोहा पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस सिपाही को मौके से पकड़कर पुलिस लाइन ले आई और उसे पुलिस लाईन में छोड़ दिया. दूसरी तरफ गुस्साई दुल्हन भी थाने पहुंची और हंगामा करने लगी. पुलिस ने किसी तरह से समझाकर दुल्हन को वहां से वापस भेजा.

मामले पर क्या बोले पुलिस अधिकारी
इस पूरे मामले पर एसपी अमरोहा अमित कुमार आनंद ने बताया कि बजरंग दल ने शिकायत की थी कि सिपाही द्वारा अपना धर्म बदल कर निकाह करने जा रहा है. जबकि उसकी शादी पहले हिंदू धर्म के मुताबिक मुस्लिम लड़की से हुई थी. अब इसका मुस्लिम रिवाजों से निकाह हो रहा था. पुलिस मौके पर पहुंची. कोई विवाद नहीं है.

धर्मान्तरण के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और कोई विवाद नहीं है. सिपाही की तैनाती पुलिस लाईन में है. 2024 में मुस्लिम युवती ने सिपाही से हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया था. कल सिपाही के साले का निकाह था जहां सिपाही और उसकी पत्नी भी गये हुए थे. अब मुस्लिम रीति रिवाज से सिपाही की पत्नी की भी विदाई होनी थी. मौके पर पुलिस पहुंची थी कोई विवाद नहीं था, स्थिति सामान्य है.

ये भी पढ़ें: जयंत चौधरी के निर्देश पर RLD ने शुरू किया ये अभियान, पार्टी के नेता बोले- यूपी में सौहार्द नहीं बिगड़ने देंगे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget