एक्सप्लोरर

Amroha: अमरोहा में राजकीय शोक दिवस पर जिला गन्ना अधिकारी के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी, जानिए मामला

राजकीय शोक दिवस पर भी रविवार को अजय सिंह ने बैठक करने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को बुला लिया. गन्ना पर्यवेक्षक पंकज कुमार ने अपने सवाल जिला गन्ना अधिकारी के सामने रख दिए. फिर क्या था.

Amroha News: अमरोहा के जिला गन्ना विकास समिति में राजकीय शोक दिवस पर जिला गन्ना अधिकारी अजय सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारियों को बुलाकर बैठक ली. बैठक के दौरान गन्ना पर्यवेक्षक पंकज कुमार के सवाल करने पर जमकर लताड़ लगाई. आरोप है कि पंकज कुमार को गालियां भी दी. बैठक में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया. कर्मचारी अजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. मुरादाबाद के जिला गन्ना अधिकारी डॉ अजय सिंह को अमरोहा का जिला गन्ना अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है.

राजकीय शोक दिवस पर अधिकारी ने बुलाई बैठक

राजकीय शोक दिवस पर भी रविवार को अजय सिंह ने बैठक करने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को बुला लिया. अधिकारी का आदेश अधीनस्थों को मानना ही पड़ा और बैठक में पहुंच गए. बैठक में अजय सिंह  अपनी बात रख रहे थे. इतने में गन्ना पर्यवेक्षक पंकज कुमार ने अपने सवाल जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह के सामने रख दिए. फिर क्या था अधिकारी महोदय को गुस्सा आ गया. पंकज कटारिया को सवाल पूछने पर भद्दी भद्दी गालियां दे डाली. बैठक में मौजूद अन्य कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर अजय सिंह के खिलाफ लामबंद हो गए.

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ब्रह्मलीन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुःख

जिला गन्ना अधिकारी के खिलाफ लामबंद हुए कर्मी

आक्रोशित कर्मियों के बीच घिरा देख अधिकारी ऑफिस में कैद हो गए. कर्मचारियों ने संगठन के लोगों को बुलाकर जिला गन्ना विकास समिति के मुख्य द्वार पर ही धरना देना शुरू कर दिया और अधिकारी को जिले का अतिरिक्त चार्ज से हटाने की मांग करने लगे. घंटों मशक्कत के बाद कर्मचारियों को मना लिया गया. माफी के बाद जिला गन्ना अधिकारी ने राहत की सांस ली. गन्ना पर्यवेक्षक पंकज कटारिया बीजेपी के पूर्व मंत्री अशोक कटारिया के भाई हैं. जिला गन्ना अधिकारी अजय सिंह को जानकारी होने पर बोलती बंद हो गई. मीडिया के सवालों पर सिर्फ नो कमेंट नो कमेंट नो कमेंट बोलते नजर आए.

Kedarnath Yatra 2022: बारिश थमने के बाद फिर परवान चढ़ी केदारनाथ यात्रा, भक्तों के हुजूम के बीच प्रशासन ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget