एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2022: बारिश थमने के बाद फिर परवान चढ़ी केदारनाथ यात्रा, भक्तों के हुजूम के बीच प्रशासन ने की ये अपील

Kedarnath Dham Yatra 2022: केदारनाथ धाम में जिस हिसाब से यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यात्रियों की संख्या का आंकड़ा साढ़े 13 लाख के पार पहुंचेगा.

Uttarakhand News: पहाड़ों में मानसून सीजन अपने अंतिम चरण में है. बारिश और भूस्खलन का दौर थमने के बाद एक बार फिर से उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Dham Yatra 2022) परवान चढ़ गई है. केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. केदारनाथ धाम में मई और जून माह जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. बाबा केदार का मंदिर परिसर भक्तों से भरा पड़ा है और यात्री दर्शनों के लिये लंबी लाइन लगा रहे हैं. अब हर दिन बाबा केदार के दरबार में नौ हजार के करीब तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं, जबकि बाब केदार के दरबार में अब तक 11 लाख 25 हजार श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं.

सभी टिकट फुल
केदारनाथ यात्रा ने एक बार फिर से तेज रफ्तार पकड़ ली है. केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या प्रत्येक दिन नौ हजार के करीब पहुंचने लग गई है. इस बार रिकार्ड संख्या में केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्री पहुंचे हैं. पहली बार केदारनाथ धाम में 11 लाख से अधिक यात्री पहुंचे हैं और जिस हिसाब से यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यात्रियों की संख्या का आंकड़ा साढ़े 13 लाख के पार पहुंचेगा. फिलहाल, केदारनाथ के लिये उड़ान भरने वाली सभी हेली कंपनी केदारघाटी पहुंच गई और 15 सितम्बर तक हेली सेवा टिकट की फुल बुकिंग हैं. 

Aligarh News: अफवाहों के बीच अलीगढ़ में बच्चा छीन कर भागने लगा रिक्शा चालक, लोगों ने पकड़ने के बाद जमकर की पिटाई

आने का सिलसिला जारी
इसके अलावा केदारनाथ धाम सहित केदारघाटी के अंधिकांश होटल-लॉज भी एडवांस में बुक हो चुके हैं. अक्सर देखा गया है कि जो यात्रा मई और जून माह में चलती है, वह यात्रा बरसाती सीजन आने पर समाप्त हो जाती है और धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या बेहद कम हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. बरसाती सीजन में भी रिकॉर्ड यात्री धाम पहुंचे और अब भी यात्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है जबकि अभी डेढ़ माह की यात्रा शेष बची हुई है और अब तक बाबा केदार के दरबार में 11 लाख 25 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित अंकित सेमवाल ने कहा कि यहां पर छह माह नर तो छह माह देवता बाबा केदार की पूजा करते हैं. बरसात के बाद यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.

डीएम ने क्या कहा
वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ आने वाले यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि, जो भी यात्रा यहां आ रहे हैं, वह प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करें. उन्होंने कहा कि यात्रियों को खासकर पैदल यात्रा मार्ग और धाम में सफाई का विशेष ख्याल रखना है. पर्यावरण को नुकसान होने से बचाना है. इसके साथ ही तीर्थयात्रियों को अपने साथ गर्म कपड़े और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सामान को लेकर यात्रा करनी चाहिए. केदारनाथ में सुबह और शाम के समय ठंड अधिक है. ऐसे में तीर्थयात्रियों को अपना विशेष ख्याल रखते हुए यात्रा करनी चाहिए.

UP News: नसबंदी से कंट्रोल की जाएगी कुत्तों की आबादी, लखनऊ में बनेगा एक और पशु जनसंख्या नियंत्रण केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget