एक्सप्लोरर

तीन बच्चों का पिता निकला दूल्हा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP News: अमरोहा के गजरौला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है, यहां तीन बच्चे का पिता दूल्हा बनकर पहुंचा. मामले में अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं.

Amroha News: अमरोहा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है. सामूहिक विवाह में शादी करने के लिए तीन बच्चों का बाप भी पहुंच गया. उसने युवती संग शादी की और अतिथियों से आशीर्वाद भी लिया. विवाह संपन्न होने पर अधिकारियों को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सीडीओ ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के साथ ही दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश जारी किया. वहीं, शादी के दौरान वर-वधू के रूप में दिए गए उपहार को वापस ले लिया गया है.

अमरोहा के गजरौला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां दूल्हा नहीं पहुंचा तो, युवती की शादी एक शादीशुदा शख्स के साथ करा दी गई, जिसके तीन बच्चे भी हैं. योजना का लाभ लेने के लिए क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी के लिए आवेदन किया था. शनिवार को योजना के तहत उसकी विवाह की रस्में भी पूरा करा दी गईं. कार्यक्रम में युवती की शादी सलेमपुर गांव निवासी कपिल के साथ करा दी गई, जबकि कपिल पहले से शादीशुदा है और परिवार में पत्नी व तीन बच्चे भी हैं.

शादी की रस्म पूरी होने के बाद हुआ खुलासा
शादी की रस्म अदायगी पूरी होने के बाद फेरे लेते समय फर्जी दूल्हे के किसी परिचित ने उसको पहचान लिया जिसके बाद मामले की शिकायत सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा से कर दी. प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने तत्काल जांच कराई. जिसमें शिकायत सही पाई गई. सीडीओ ने बताया कि युवती की शादी जिस लड़के से होनी थी, वह नहीं पहुंचा. इसके बाद उसके परिजनों ने कपिल को बैठाते हुए जानबूझकर विवाह करा दिया. उन्होंने बताया कि युवती के बयान दर्ज करते हुए फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. साथ ही सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने वाली पंचायत सचिव पल्लवी भी कार्रवाई के दायरे में आ गई हैं. मूलरूप से आगरा में तैनात पंचायत सचिव अमरोहा में संबद्ध हैं. इसलिए निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीडीओ आगरा को पत्र लिखा गया है.

परिजनों की सहमति से हुए फेरे
विभागीय जांच के अनुसार युवती ने परिजनों की सहमति से ही शादीशुदा युवक के साथ फेरे लिए. युवती व परिजनों के अनुसार लड़के की तबीयत खराब होने के चलते वह नहीं आ सका. जिसके बाद योजना का अनुचित तरीके से लाभ लेने के लिए परिजनों ने कपिल को बैठा दिया, लेकिन शिकायत के बाद सारी पोल खुलने से परिजनों के मंसूबे नाकाम हो गए. मामले की शिकायत मिली थी. जिसकी तत्काल जांच कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई है. मामले में पंचायत सचिव के निलंबन की संस्तुति की गई है. साथ ही शादी कपिल व युवती के विरुद्ध शासकीय धनराशि के आहरण, धोखाधड़ी तथा गलत तरीके से लाभ लेने के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जिला समाज कल्याण अधिकारी व बीडीओ को दिए गए हैं.

पंचायत सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप
अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ ने गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाली युवती से सारा सामान वापस ले लिया गया है. साथ ही योजना के तहत दी जाने वाली राशि पर भी रोक लगा दी गई है. मामले में एडीओ समाज कल्याण को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं. जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि सत्यापन करने वाली पंचायत सचिव पल्लवी पर योजना में जानबूझकर शिथिलता बरतने, शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने का आरोप है. जबकि पंचायत सचिव के द्वारा वेदी पर बैठे वर-वधू को सत्यापन करना चाहिए था, जो उनके द्वारा नहीं किया गया.

(मोहम्मद हरीश की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में BJP और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, राष्ट्रीय जनाधिकार पार्टी कर रही दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget