एक्सप्लोरर

Amroha News: हत्या के आरोप में RPF कर्मचारी निलंबित, रेलवे ट्रक पर मिला हिरासत में लिए युवक का शव

UP Crime News: अमरोहा में आरपीएफ चौकी इंचार्ज सहित 7 रेलवे पुलिस फोर्स के कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है. मृतक को देर रात चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आरपीएफ चौकी इंचार्ज सहित 7 रेलवे पुलिस फोर्स के कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है. मृतक युवक को देर शाम चोरी के आरोप में आरपीएफ पुलिस ने चोरी के शक मे घर के बाहर से उठाया था और आज सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला. मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे.

परिजनों ने आरपीएफ के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया और नामजद तहरीर दी. जिसके आधार पर अमरोहा पुलिस ने 5 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

आरोपी आरपीएफ कर्मियों को निलंबित किया गया

मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का है जहां देर शाम घर के बाहर टहल रहे युवक को आरपीएफ के कर्मियों ने चोरी के शक मे हिरासत में लिया था. जिसके बाद सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे. परिजनों ने युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखे जिससे गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की.

सूचना मिलने के बाद अमरोहा के आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाल लिया. मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सिपाही दिवाकर संजू उस्मान देवेंद्र ठाकी, और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

एसपी ने ये जानकारी दी

एसपी आदित्य ने बताया कि अमरोहा नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि उनके बेटे विनीत का शव रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है. इस सूचना पर पुलिस ततेकाल मौका पर पहुंची. पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे को कल आरपीएफ कर्मियों द्वारा ले जाया गया. इसके बाद उसकी बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली, इसी क्रम में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है.

जिसके आधार पर पांच नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है. संबंधित आरपीएफ के व्यक्तियों को निलंबित करने की कार्रवाई भी की गई है. एसपी ने आगे कहा कि मौके पर पुलिस बल मौजूद है नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

BSP चीफ मायावती ने अपने रिश्तेदारों पर साधा निशाना, कहा- स्वार्थियों की कमी नहीं, बना लिए कागजी संगठन

UP में तीन साल तक BJP प्रदेश अध्यक्ष रहने वाले पांचवे नेता बने स्वतंत्र देव सिंह, इन दिग्गजों के लिस्ट में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget