एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह बोले- अखिलेश यादव ने फुलटॉस डाल दिया है, पांचवें चरण में...

Kaiserganj Seat: यूपी चुनाव में प्रचार करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने सपा और बसपा (SP-BSP) पर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार के काम की भी जमकर तारीफ की.

Amit Shah In Kaiserganj: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को बहराइच जिले (Bahraich) के कैसरगंज (Kaiserganj) में जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी के समर्थन में वोट करने की अपील की. अमित शाह ने एक तरफ जहां सपा-बसपा (SP-BSP) पर जोरदार हमला बोला तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार (Yogi Govt) के कामों की भी दिल खोलकर तारीफ की. गृहमंत्री ने कहा कि योगी ने यूपी में ऐसे शासन चलाया है कि दूरबीन लेकर भी कोई बाहुबली दिखाई नहीं पड़ता. हर जगह केवल बजरंगबली ही दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी मानते हैं कि सबका साथ, सबका विकास ही इस देश और उत्तर प्रदेश का भला कर सकता है. 

अमित शाह ने किया ये दावा

अमित शाह ने 2014 से हुए सभी चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि आपने भाजपा को 2014 का चुनाव जिताया, 2017 और 2019 में भी जिताया. अखिलेश ने फुलटॉस डाल दिया है. अब कैसरगंज वालों को उस पर बाउंड्री लगानी है. गृह मंत्री ने आगे कहा कि पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है. 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की जीत की नींव चार चरणों ने डाली है. पांचवें चरण वालों को इस मजबूत नींव पर मजबूत इमारत बनाने का काम करना है.

अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे तो उत्तर प्रदेश सुरक्षित रहेगा. योगी सरकार ने माफियाओं पर नकेल कस दी है. आजम, मुख्तार, और अतीक जैसे तुर्रम खां जेल में हैं. अगर अखिलेश सरकार में आ गए तो ये सब जेल से बाहर आ जाएंगे और प्रदेश से कानून राज समाप्त हो जाएगा. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये नाम के समाजवादी हैं. उन्हें अपने परिवार के लोग ही दिखाई पड़ते हैं. जब वह सरकार में थे तो इनके घर के 45 लोग सत्ता में थे.

अखिलेश पर कसा तंज

अमित शाह ने कहा कि धारा 370 पर अखिलेश ने कहा था कि अगर ये धारा हटी तो देश में खून की नदियां बहेंगी. लेकिन मोदी जी के सुशासन में एक पत्थर फेंकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई. उन्होंने कहा कि भारत की सेना व भारत की सीमा पर कोई आंख उठा कर नहीं देख सकता. बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है. पांचवें चरण में आप सभी को सिर्फ मजबूत इमारत बनानी है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election: योगी आदित्यनाथ बोले- अभी बुल्डोजर की झलक देखी है, 10 मार्च के बाद दिखाएंगे पूरी फिल्म 

UP Election: बीजेपी सांसद ने Mulayam Singh को बता दिया 'सबसे बड़ा माफिया', जानिए क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget