एक्सप्लोरर

कौन होगा अमित शाह का उत्तराधिकारी, अध्यक्ष पद की दौड़ में जेपी नड्डा सबसे आगे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं। ऐसे में चर्चा है कि आखिर शाह का उत्तराधिकारी कौन होगा। इस बीच बीजेपी के अध्यक्ष पद की रेस में जेपी नड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। ऐसे में अब चर्चा इस बात की हो रही है कि उनके हिस्से में किस मंत्रालय की जिम्मेदारी आएगी। इसके साथ एक और सवाल का जवाब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर शाह के बाद अब बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? हालांकि, चर्चा है कि पार्टी का अध्यक्ष का पद जेपी नड्डा को सौंपा जा सकता है। 2019 चुनाव के दौरान नड्डा को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां 62 सीटों पर कमल खिला है। फिलहाल इसकी अभी तब पुष्टि नहीं हुई है।

नड्डा ले सकते हैं शाह की जगह

दरअसल, अमित शाह के मोदी की नई कैबिनेट में शामिल होने के बाद ये चर्चा है कि आखिर शाह का उत्तराधिकारी कौन होगा? इस सवाल के बीच संभावित उत्तराधिकारी के रूप में जेपी नड्डा का नाम उभरा है। पिछली सरकार में वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे, लेकिन इस बार वे नई कैबिनेट का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत के तहत उन्हें पार्टी का अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ सकता है।

कौन हैं जेपी नड्डा

  • जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय से आते हैं
  • कहते हैं कि नड्डा पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को काफी विश्वास है
  • वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं
  • उनकी छवि साफ सुथरी मानी जाती है
  • वे मोदी की अगुवाई वाली पहली NDA सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे

कौन होगा अमित शाह का उत्तराधिकारी, अध्यक्ष पद की दौड़ में जेपी नड्डा सबसे आगे

सूत्रों की मानें तो नड्डा बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य भी है, जोकि पार्टी के लिए शीर्ष निर्णय करने वाली संस्था है। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि इसका सदस्य होने के नाते वरिष्ठता के लिहाज से भी वे उपयुक्त हैं। इतना ही नहीं, नड्डा को अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। अगर नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, तो वे इस इस पद पर बैठने वाले हिमाचल के पहले नेता होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget