एक्सप्लोरर

Kanpur Air Pollution: कानपुर में बढ़ते प्रदूषण के बीच बरती जा रही लापरवाही, उपकरण खराब होने से लोगों का सांस लेना मुश्किल

Kanpur News: कानपुर शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए किए जाने वाले उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं. यहां प्रदूषण को सोखने के लिए लगाए गए उपकरण खराब पड़े हुए हैं. 

kanpur Air Quality: प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर पहुंच रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 हफ्ते के लिए स्कूलों को बढ़ते प्रदूषण के चलते बंद कर दिया गया है. सरकारी कर्मचारी एक हफ्ते के लिए घर से काम (Work-From-Home) कर रहे हैं. वहीं, देश के कई महानगर भी भीषण प्रदूषण झेलने को मजबूर हैं. लेकिन कानपुर शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए किए जाने वाले उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं. यहां प्रदूषण को सोखने के लिए लगाए गए उपकरण खराब पड़े हुए हैं. 

कानपुर शहर की गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में होती है. दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोगों का दम घुटने लगता है. इससे बचाव के लिए पिछले कुछ सालों में कानपुर नगर निगम और जिला प्रशासन ने ना सिर्फ प्रदूषण मापक यंत्र लगाए हैं बल्कि प्रदूषण को सोखने के लिए अर्बन ट्री उपकरण लगवाया था. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लाखों रुपए खर्च कर के अर्बन ट्री को इस मकसद से लगाया गया था कि प्रदूषित वायु को रोककर यह वायु की गुणवत्ता को अच्छा करेगा. अर्बन ट्री द्वारा प्रति घंटे 60 हजार क्यूबिक मीटर प्रदूषित वायु को सोखकर इसे स्वच्छ वायु देने के मकसद से लगाया गया था. लेकिन बदहाल सिस्टम और सरका'री व्यवस्था में अर्बन ट्री खराब पड़ा हुआ है.

प्रदूषण के स्तर को मापने वाला डिवाइस हो रहा ख़राब 

यही नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदूषण के स्तर को मापने वाला डिवाइस भी खराब दिखता है. छत के ऊपर लगाया गया डिस्प्ले बोर्ड ना तो पीएम 2.5 और ना ही पीएम 10 का स्तर बता रहा है. हालांकि, कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन की माने तो अर्बन ट्री में कैलिब्रेशन का इश्यू हुआ था, जो अब सुधार लिया गया है. शहर में 4 जगहों पर प्रदूषण के स्तर को मापा जा रहा है, जिसमें 250 से लेकर 350 के करीब AQI साफ-साफ देखा जा सकता है. प्रदूषण का स्तर बताता है कि शहर की आबोहवा इतनी ज्यादा दूषित है कि उसमें सांस लेना जीवन पर भारी है. फिर भी सरकारी अधिकारी और मशीनरी प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अपने-अपने दावे कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :-

UP Weather Report Today: यूपी में चलेगी सर्द हवाएं, पारा गिरने का सिलसिला जारी, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Priyanka Gandhi Fever: प्रियंका गांधी को तेज बुखार, मुरादाबाद के सम्मेलन में नहीं होंगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget