एक्सप्लोरर

Amethi News: पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक को लाठी डंडों से पीटा, हुई मौत

Amethi News: ग्राम प्रधान ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आफताब के ससुर 6-7 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद बेचू ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

Amethi Murder: अमेठी में पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश करना एक युवक को महंगा पड़ गया. बीच बचाव करने से नाराज पत्नी के परिजनों ने युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. जिससे उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशनिक अमले में हड़कंप मच गया और एसपी एएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

दरअसल, ये पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के छतहुंआ गांव का जहां गांव के रहने वाले आफताब का उसकी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा है. सोमवार दोपहर (24 अप्रैल) आफताब के ससुर समेत आधा दर्जन दबंग उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया. आफताब के चीखने की आवाज सुन पास में ही मौजूद बेचू नाम का युवक मौके पर पहुंचा तो उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इस पर नाराज लोगों ने उसे भी लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया. जिससे बेचू की मौके पर ही मौत हो गई. 

हत्या के बाद फरार हुए आरोपी
इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान से तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसपी इलामारन जी और एएसपी हरेंद्र कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. 

ग्राम प्रधान ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर करीब 1:30 बजे आफताब के घर उसके ससुर और 6-7 अज्ञात लोग पहुंचे थे, जिसके बाद वो उससे मारपीट कर रहे थे तभी मृतक बेचू ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने स्टूल और लाठी-डंडों से उसे भी पीटना शुरू कर दिया. जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पूरे मामले पर अमेठी एसपी ने कहा कि आफताब का उसके ससुराल से विवाद चल रहा था, सोमवार को उसके ससुर समेत कई लोग घर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. इस विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की भी आरोपियों ने पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: CBI की रडार पर मायावती, 20 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget