एक्सप्लोरर

Amethi News: दुर्गा पूजा बैनर पर हुए विवाद को लेकर बीजेपी नेता ने दो सफाईकर्मियों को पीटा, अब गुस्साए लोगों ने किया ऐसा

UP News: दुर्गा पूजा का बैनर लगाने के मामूली विवाद में बीजेपी के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने दो सफाईकर्मियों को जातिसूचक गालियां देने के बाद बुरी तरह से पिटाई कर दी.

Amethi News: अमेठी (Amethi) में दुर्गा पूजा (Durga Puja) का बैनर लगाने के मामूली विवाद में बीजेपी के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने दो सफाईकर्मियों को जातिसूचक गालियां देने के बाद बुरी तरह से पिटाई कर दी. बीजेपी नेता की पिटाई से एक सफाई कर्मी के सिर में गंभीर चोट आई तो दूसरे के हाथ-पैर में गंभीर चोट आई. सफाईकर्मियों की पिटाई से नाराज बड़ी संख्या में सफाईकर्मी सोमवार को अमेठी कस्बे के अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचे और जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास करने में लगी.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला अमेठी कस्बे के अंबेडकर तिराहे का है जहां रविवार देर शाम सफाईकर्मी अंबे माता दुर्गा पूजा समिति का बैनर अंबेडकर तिराहे पर लगा रहे थे. आरोप है कि इसी बीच शराब के नशे में धुत होकर दो तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे बीजेपी के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने दोनों सफाईकर्मियों की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी. बीजेपी नेता की पिटाई से एक सफाईकर्मी के सिर में गंभीर चोटें आई जबकि दूसरे के हाथ और पैर में चोट आई. देर शाम साथी सफाईकर्मी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उन दोनों का इलाज हुआ. जिसके बाद सोमवार को सुबह बड़ी संख्या में सफाईकर्मी सफाई करने के औजारों के साथ अंबेडकर तिराहे पहुंचे और ट्रैक्टर को आड़ा तिरछा खड़ा करके अंबेडकर तिराहे पर जाम लगा दिया और प्रशासन खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें:- आजम खान और अब्दुल्ला खान ने वापस लौटाई वाई श्रेणी की सिक्योरिटी, दिल्ली से रामपुर लौटे पुलिसकर्मी

मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का किया प्रयास
कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर सफाई कर्मी प्रदर्शन करते रहे लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और सफाईकर्मियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी. बता दें कि अम्बे माता पूजा समिति के संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश मसाला हैं जबकि इनकी पत्नी चंद्रमा देवी अमेठी नगर पंचायत की चैयरमैन हैं. पूरे मामले पर पीड़ित सफाईकर्मी ने कहा कि रविवार को वह अंबे माता दुर्गा पूजा समिति का बैनर अंबेडकर तिराहे पर लगा रहा था. इसी बीच नशे की हालत में सुधांशु शुक्ला मौके पर पहुंचे और बिना कुछ पूछे लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके सर में टांके लगे हैं और उसके एक साथी के हाथ पैर में गंभीर चोट आई हैं.

यह भी पढ़ें:- Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर का गेट नंबर चार इस वजह से हुआ बंद, अब मोबाइल अंदर ले जाने की भी इजाजत

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget