एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बाद अब किशोरी लाल शर्मा भी स्मृति ईराना के साथ, कहा- 'कुछ लोग तो...'

Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी का बचाव किया है और उन्हें लेकर अनुचित भाषा का प्रयोग नहीं करने की अपील की. जिस पर अमेठी से सांसद केएल शर्मा का बयान आया है.

Rahul Gandhi Statement on Smriti Irani: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. जिस पर अब अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस सांसद ने राहुल गाधी के बयान का समर्थन किया और कहा कि कुछ लोग उनके नाम का भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, ये हमारे संस्कार नहीं हैं.

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'राहुल जी मर्यादाओं का पालन करते हैं. उन्होंने सही बात की है और मैं भी अपने आपको उसी में शामिल करता हूं. कुछ लोग मेरे नाम से भी कर रहे थे, वो भी ठीक नहीं है. राजनीति में कोई हारता है तो कोई जीतता है लेकिन हमारे ये संस्कार नहीं हैं कि किसी के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करें और करना भी नहीं चाहिए. किसी भी राजनेता को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए.  

स्मृति ईरानी पर बोले केएल शर्मा
कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरा दिया है. जिसे कांग्रेस राहुल गांधी की हार के बदले के तौर पर देख रही है. अमेठी में चुनाव हारने के बाद से ही स्मृति ईरानी पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास को खाली किया, जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उन पर हमले शुरू हो गए. 

जानें- राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी का बचाव किया था और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "जीवन में हार-जीत लगी रहती है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता को लेकर अपमानजनक भाषा का उपयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें." उन्होंने कहा, "लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं."

हालाकि बीजेपी को राहुल गांधी का ये बचाव अच्छा नहीं लगा. बीजेपी के आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन पर कांग्रेस नेताओं को ‘भेड़ियों के झुंड’ की तरह उकसाने के बाद कपटपूर्ण संदेश देने का आरोप लगाया. 

'इस्लाम धर्म अपना क्यों नहीं लेते...' चंद्रशेखर आजाद के कांवड़ वाले बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget