एक्सप्लोरर

यूपी में नेपाल से सटे इन 7 जिलों में हाईअलर्ट, डीजीपी बोले- SSB के साथ मिलकर हो निगरानी

पहलगाम आतंकी हमले के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार ने अमले को सख्ती से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है. यूपी DGP प्रशांत कुमार ने सभी जोनल एडीजी, पुलिस कमिश्नरों और जिलों के एसएसपी-एसपी को खास निर्देश जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए जाएं. साथ ही डीजीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की निर्वासन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब केवल एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है जो 30 अप्रैल 2025 को अपने देश लौट जाएगा.

बॉर्डर इलाकों पर दें विशेष ध्यान
डीजीपी ने बॉर्डर इलाकों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है. नेपाल सीमा से लगे जिलों में एसएसबी के साथ मिलकर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है. टोल प्लाजा और प्रमुख चेक पोस्टों पर भी सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं. बता दें यूपी में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराईच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महराजगंज ये सात जिले हैं जिनकी सीमा नेपाल से लगती है.

पहलगाम पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का आरोप, प्रोफेसर को नोटिस, पाक में भी वायरल था वीडियो

संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी सुरक्षा बलों की तैनाती 
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती बढ़ाई जाएगी. इन जगहों पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा और सभी सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव मोड में रखने को कहा गया है. ड्रोन से भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जा सके.साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त बढ़ाने और किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री चस्पा न हो, इसके लिए खास तौर पर सुबह-शाम चेकिंग पार्टी भेजने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

कश्मीरी लोगों की सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान
डीजीपी ने कश्मीरी छात्रों, पर्यटकों और व्यापारियों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान देने को कहा है ताकि उनके खिलाफ किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. मॉल, मल्टीप्लेक्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस बल बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं.उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी. सभी होटल, गेस्ट हाउस और नए किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है.साथ ही प्रदेशभर में पुलिस को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. सभी अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे हालात पर लगातार नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी

वीडियोज

Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?
UP News: यूपी BJP चीफ का नाम फाइनल, इस दिन होगी अनाउंसमेंट | UP BJP Chief
अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने मंजूर की याचिका
US vs China Trade War: 47% Tariffs भी नहीं रोक पाए China का असली मास्टरमाइंड प्लान क्या है?
Varanasi में छात्रों का बवाल, पुलिस ने किया हिसाब ! | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
Border 2 Teaser Launch: पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार किसी इवेंट में नजर आएंगे सनी देओल, इस दिन लॉन्च होगा टीजर
पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार किसी इवेंट में नजर आएंगे सनी देओल, इस दिन लॉन्च होगा टीजर
Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Embed widget