एक्सप्लोरर

अमेठी में शादी समारोह के दौरान मारपीट, घायलों अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस बारातियों ने लूटी

UP News: अमेठी में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में घायलों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को ही बारातियों ने लूट ली. हालांकि पुलिस ने प्रतापगढ़ से एंबुलेंस को बरामद कर लिया है.

Amethi News: अमेठी में एक शादी समारोह के दौरान बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बाराती दोनों के मध्य जमकर मारपीट हो गई. इसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को एम्बुलेंस लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी रास्ते बाइक से पहुंचे युवकों ने एंबुलेंस ड्राइवर से मारपीट करते हुए एंबुलेंस लेकर ही फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी प्रशासन के होश उड़ गए.

जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी के अंतर्गत करनाईपुर गांव में 27 मई की शाम को जयप्रकाश गुप्ता के यहां पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीरपुर गांव से बारात आई हुई थी. द्वार पूजा के समय बज रहे डीजे के सामने डांस करने को लेकर घराती और बाराती दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. इस मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर जा रही थी. 

एंबुलेंस जैसे ही शहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी पीछे से पहुंचे बाइक और कार सवार लोगों ने एंबुलेंस पर हमला करते हुए उसको रोक लिया. एंबुलेंस के रुकते ही बदमाशों ने एंबुलेंस के ड्राइवर संजय कुमार तिवारी को उतार कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. ड्राइवर को अधमरा कर सड़क के किनारे मरने के लिए छोड़ दिया और एंबुलेंस लेकर मौके से फरार हो गए.

एंबुलेंस बरामद, घायल भी हुए लापता
घायल एंबुलेंस ड्राइवर संजय कुमार तिवारी ने तत्काल इसकी सूचना अपने विभाग और पुलिस को दिया. एंबुलेंस के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आनन फानन में अमेठी संग्रामपुर और अंतू प्रतापगढ़ थाने की पुलिस सक्रिय हो गई. एंबुलेंस में लगे जीपीएस की मदद से एंबुलेंस को ट्रेस करते हुए पुलिस ने प्रतापगढ़ जनपद के लोकैयापुर गांव से टूटी हालत में एंबुलेंस को बरामद किया. सबसे बड़ी बात तो यह है कि उस एंबुलेंस में मौजूद घायल बाराती भी गायब थे.

अमेठी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि गायब हुए एंबुलेंस को पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ से पुलिस ने बरामद कर लिया है. एंबुलेंस को बनने के लिए लखनऊ भेज दिया गया है. ड्राइवर का इलाज करने के बाद उसकी ओर से संग्रामपुर थाने में तहरीर दी जा रही है. पुलिस अपना काम करेगी.

मामले पर क्या बोले पुलिस अधिकारी
संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. संपूर्ण प्रकरण संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है. एंबुलेंस ड्राइवर की ओर से तहरीर प्राप्त कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी के रेलवे स्टेशनों पर किया ये काम तो बढ़ेगी मुश्किल! बढ़ाई गई निगरानी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget