एक्सप्लोरर

श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर अमीन कमीशन बनाने की मांग,याचिका में कहा-ईदगाह में अभी भी हैं अवशेष

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर स्थानीय अदालत में मांग की गई है कि, अमीन कमीशन बनाकर उसे मौके पर भेजा जाए. इसके अलावा अदालत में कहा गया कि, शाही ईदगाह में अभी भी श्री कृष्ण से जुड़े कई अवशेष हैं.

मथुरा: ठाकुर केशवदेव की ओर से दाखिल किए गए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक का दावा करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और अन्य ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत से शाही ईदगाह से तथ्य जुटाने के लिए अमीन आयोग बनाने की अपील की है. उन्होंने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सप्तम) की अदालत में इस संबंध में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया जिस पर फैसला 19 फरवरी को सुनाया जाएगा.

बीते साल दर्ज किया गया था मुकदमा

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, बीते साल, 23 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने सिविल जज (प्रवर वर्ग) की अदालत में वाद दाखिल किया था. अदालत ने इसे उसी दिन दर्ज कर सुनवाई की. इस मामले में 19 फरवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन सोमवार को वादीगण एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अचानक अदालत पहुंचे.

मौके पर भेजा जाए अमीन कमीशन

उन्होंने सीनियर सिविल जज की अनुपस्थिति में सुनवाई कोर्ट एडीजे (सप्तम) के न्यायाधिकारी प्रमोद कुमार को प्रार्थनापत्र दिया. उन्होंने मांग की कि यह चूंकि संपत्ति का विवाद है, अतः इस विवाद में तथ्य जुटाने के लिए अमीन कमीशन टीम को मौके पर भेजा जाए. अदालत में अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा. अदालत ने निर्णय के लिए 19 फरवरी तय कर दी.

शाही ईदगाह में बाकी हैं अवशेष

वादीगणों का कहना था कि हमारी अमीन कमीशन बनाने की मांग इसलिए है कि आज भी शाही ईदगाह में वह अवशेष बाकी हैं, जो वहां पर मंदिर होने का प्रमाण देते हैं. दीवारों पर श्रीकृष्ण और उनसे संबंधित कुछ पच्चीकारी (चित्र) आदि चिह्न आज भी मौजूद हैं. अमीन कमीशन से केस के लिए तथ्य जुटाने में आसानी होगी.

महेंद्र प्रताप सिंह के अलावा चार फरवरी को ठाकुर केशवदेव मंदिर के सेवायत पवन कुमार शास्त्री का मामला भी अदालत में दर्ज हो चुका है. उनके द्वारा भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित कटरा केशवदेव की 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक का दावा किया गया है.

ये भी पढ़ें.

कोर्ट के आदेश के बाद बेरोजगार युवक की कैंसर पीड़ित मां को मिला इलाज, पढ़ें ये मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget