एक्सप्लोरर

सपा के बाद BJP ने BSP सांसद को बनाया प्रत्याशी, बीजेपी की आंधी में भी जीता था चुनाव, लंदन की लड़की से की है शादी

UP News: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं. वहीं अम्बेडकरनगर से बसपा से आए सांसद रितेश पांडे को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं.

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने सांसद रितेश पाण्डेय को अम्बेडकरनगर लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली  लिस्ट 195 सीटों की जारी की जिसमें यूपी की 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया है. उसमें अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट भी शामिल है. जहां से पार्टी ने सांसद रितेश पाण्डेय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. सांसद रितेश पाण्डेय अभी कुछ दिनों पूर्व ही बीएसपी की सदस्यता छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी. 

रितेश 2019 में बीएसपी के सिम्बल पर चुनाव लड़े थे और बीजेपी के ही प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा को पराजित कर सांसद बने थे. रितेश पाण्डेय का राजनीति में प्रवेश पिता की विरासत संभालने को लेकर हुई. 2009 में जब इनके पिता राकेश पाण्डेय सांसद चुने गए तो जलालपुर विधानसभा जहां से राकेश पाण्डेय विधायक रह चुके थे की विरासत रितेश को दी गयी. 2012 का विधानसभा चुनाव रितेश पाण्डेय बीएसपी के सिंबल पर लड़े लेकिन अपना पहला ही चुनाव हार गए. 

पहली बार बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे रितेश
रितेश पांडेय 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी के बावजूद जलालपुर से बीएसपी के सिंबल पर चुनाव जीतने में सफल रहे. 2 साल बाद 2019 में लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने रितेश पाण्डेय को लोकसभा का टिकट दे दिया. बीजेपी की जबरदस्त लहर के बावजूद रितेश पाण्डेय अम्बेडकरनगर लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहरा कर संसद पहुँच गए,, अब एक बार फिर वह चुनावी मैदान में है फर्क इतना है कि इस बार सिंबल बदल गया हैं.हाथी के बजाय कमल के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने का प्रयास करेंगे.

पूरा परिवार राजनीति में
रितेश का पूरा  परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है. इनके पिता राकेश पाण्डेय दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने जा चुके हैं. राकेश पाण्डेय वर्तमान में जलालपुर विधानसभा से सपा के विधायक है. जबकि पहली बार वह 2002  में सपा से जलालपुर से विधायक चुने गए थे. जबकि 2009 में राकेश पाण्डेय  बीएसपी के सिंबल पर  अम्बेडकर नगर से सांसद चुने गए थे. इनके चाचा पूर्व विधायक पवन पाण्डेय है और इसकी गणना बाहुबलियों में होती है. 1991 में शिवसेना से चुनाव लड़कर अकबरपुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे. 

रितेश पांडे को संसदीय बिजनेस सर्वे में देश के 539 सांसदों के बीच 19वां स्थान दिया गया हैं. वह टॉप-20 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के सांसद हैं. विकास कार्यों पर किए गए खर्च के लिए भी पांडे को उत्कृष्ट ग्रेड मिला हैं. रितेश पांडे कई संसदीय समितियों के सक्रिय सदस्य भी हैं, जैसे विदेश मामलों की स्थायी समिति, व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक की जांच करने वाली संयुक्त संसदीय समिति 2019 और जैविक विविधता (संशोधन) पर संयुक्त संसदीय समिति बिल 2021

ब्रिटिश लड़की से रचाई शादी
रितेश की शादी लंदन में रहने वाली कैथरीना से हुई है. उन्होंने अपनी शादी के समय खुद इस बात का एलान किया था. इस ऐलान ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी. रितेश ने अपनी शादी के समय यह जानकारी शेयर की थी कि उनकी पत्नी कैथरीना मनोविज्ञान शोधकर्ता हैं और उनके पिता इंग्लैंड में चिकित्सक हैं. रितेश और कैथरीना कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे. परिवार की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया. साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. इस दंपति के एक बेटा भी हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'किसानों का अपमान करने वाली मीनाक्षी लेखी की टिकट कटी', RLD नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget